लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मैं मेंटली तैयार नहीं था’, कपिल शर्मा के शो में सुनील पाल के साथ हुआ था धोखा? कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर कपिल शर्मा ने अपने शो ‘ट ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में दिग्गज कॉमेडियन सुनील पाल और समय रैना को साथ बुलाया. शो में काफी हसी मजाक हुआ. समय ने लगातार सुनील पाल को रोस्ट भी किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये बातचीत काफी चर्चा में आ गई. जहां कुछ लोगों को दोनों की नोकझोंक मजेदार लगी, वहीं कई यूजर्स ने कहा कि नेशनल टीवी पर सुनील पाल की ‘बेइज्जती’ की गई.

अब हाल ही में Zee Switch को दिए इंटरव्यू में सुनील पाल ने माना कि वो शो में जो कुछ हुआ, उसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थे. दरअसल, सुनील पाल से पूछा गया कि ‘ट ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आने से पहले उन्हें क्या बताया गया था कि शो में समय रैना और रणवीर इल्लाहाबादिया होगें? उन्होंने कहा, ‘मुझे बताया गया था कि समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया शो में होंगे और आपको भी आना है, लेकिन आपको परफॉर्म करना है.’

ये भी पढ़ेंः 5 ऑडिशन दिए, फिर भी गौहर खान नहीं बन पाई थीं ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ की हिरोइन, हैरान कर देगी वजह

मैं मेंटली तैयार नहीं था- सुनील पाल
सुनील पाल ने आगे कहा, ‘मुझे स्टैंडअप करने के लिए बुलाया गया था, इसलिए मैं उसी की तैयारी करके गया था. लेकिन इत्तेफाक से वहां स्टैंडअप नहीं हुआ, वहां ये सब हुआ यानी रोस्टिंग हुई. मैं इसके लिए मानसिक रूप से तैयार भी नहीं था. मैं इसे धोखा तो नहीं कह सकता, लेकिन जो मैंने सोचा था वहां वो नहीं हुआ और जिसकी उम्मीद नहीं थी, वो जरूर हुआ.’

सुनील पाल और समय रैना का विवाद
बता दें, विवाद के बाद सुनील पाल और समय रैना की ये पहली मुलाकात थी. दरअसल, पिछले साल फरवरी में समय और रणवीर उस वक्त विवादों में घिर गए थे, जब समय के शो इंडियाज गॉय लेटेंट में रणवीर ने कुछ वल्गर टिप्पणी की थी. इस मामले में दोनों के खिलाफ कई FIR दर्ज होने की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद समय ने शो को यूट्यूब से हटा दिया था.

ये भी पढ़ेंः सेलिना जेटली का तलाक क्यों हुआ? ससुराल में मारपीट सहा, अब तीनों बच्चों से मिलने के लिए तड़प रहीं एक्ट्रेस

विवाद के बाद सुनील पाल ने सार्वजनिक तौर पर समय की आलोचना की थी और उन्हें ‘आतंकवादी’ तक कह दिया था. वहीं, अपने हालिया कॉमेडी स्पेशल में समय ने भी सुनील के इन बयानों पर तंज कसा था.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bandar BO Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका

‘कुछ फिल्मों की कुंडली होती है…’, ‘नो एंट्री 2’ की देरी पर बोले फिल्ममेकर अनीस बज्मी

Monday Box Office: मंडे को फिर ‘पेद्दी’ का बजा डंका, धीमी पड़ी ‘है जवानी…’ की रफ्तार, जानें- ‘बंदर’ सहित बाकी फिल्मों का हाल

ऑडिशन लेने वाला उस लायक है? ‘पंचायत’ एक्टर रघुबीर यादव ने कभी नहीं दिया ऑडिशन, इस शर्त पर करते हैं काम

Bandar Box Office: बॉबी देओल की ‘बंदर’ को मिली तारीफें हजार, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर क्यों रही बेकार? ये हैं 5 बड़ी वजहें

Peddi: राम चरण की ‘पेद्दी’ अब हिंदी में भी मचाएगी धमाल? मेकर्स ने निकाल दिया ये बंपर ऑफर

Leave a Comment