
आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 243 रन बना दिए हैं. यह आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. वैभव की आंधी में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बुरी तरह पिटते रहे. वैभव ने 29 गेंद में 93 रन बनाए और इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए. आमतौर पर पैट कमिंस बल्लेबाजों पर हावी रहते हैं, लेकिन एलिमिनेटर मैच में उन्होंने 4 ओवर में 64 रन लुटा दिए.
वैभव सूर्यवंशी जब तक क्रीज पर थे, तब तक राजस्थान टीम की तूती बॉल रही थी. पहले 8 ओवर में राजस्थान 125 रन बना चुकी थी, लेकिन अगले 12 ओवरों में राजस्थान की टीम ने 118 रन बनाए. वैभव ने अपनी 97 रनों की पारी में 5 चौके और 12 छक्के लगाए.
IPL प्लेऑफ का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
एक दिन पहले ही क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 254 रन बनाए थे. वह प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 243 रन बनाए हैं, जो प्लेऑफ इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इनमें 97 रन तो केवल वैभव के बल्ले से ही निकले. आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप अब वैभव सूर्यवंशी के सिर सज गई है.
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की इतनी पिटाई हुई कि कप्तान पैट कमिंस अपने आईपीएल करियर का सबसे महंगा स्पेल फेंक बैठे. 4 ओवरों में कमिंस ने केवल 3 डॉट गेंद कीं और 64 रन लुटा दिए. हैदराबाद के लिए खेलते हुए सबसे महंगा स्पेल फेंकने का अनचाहा रिकॉर्ड मोहम्मद शमी के नाम है.
यह भी पढ़ें: एलिमिनेटर में वैभव सूर्यवंशी ने कर दी छक्कों की बरसात, तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड; सारे दिग्गज छूटे पीछे
SRH को रचना होगा इतिहास
सनराइजर्स हैदराबाद को 244 रनों का विशालकाय लक्ष्य मिला है. हैदराबाद ने इससे पहले भी 244 रनों का टारगेट चेज किया है, उसने 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐसा किया था. SRH का सबसे बड़ा रन चेज 246 रनों का है, जो उसने पिछले सीजन पंजाब किंग्स के खिलाफ हासिल किया था. आंकड़े बताते हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद एलिमिनेटर भी जीत सकती है.
यह भी पढ़ें:
टूटते-टूटते रह गया IPL का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में ठोके 97 रन

