अमेरिका में भारत के राजदूत सर्जियो गोर ने पोस्ट कर बताया, ‘अभी-अभी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का उन्हें फोन आया। वह अभी भारत के लिए रवाना हो रहे हैं। इस अहम दौरे को लेकर उत्साहित हूं!’ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी 26 मई 2026 को नई दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।
Just got a call from @SecRubio — he’s taking off for India right now! Excited for this important trip!
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) May 22, 2026
यह भी पढ़ें- अमेरिका: तुलसी गबार्ड ने ट्रंप कैबिनेट से दिया इस्तीफा, पति की दुर्लभ बीमारी का दिया हवाला
क्वाड देशों की मंत्रीस्तरीय बैठक में होंगे शामिल
इससे पहले अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया था कि वो विदेश मंत्री मार्को रुबियो के पहले भारत दौरे, क्वाड देशों की मंत्रीस्तरीय बैठक और उच्चस्तरीय वार्ताओं का इंतजार कर रहा है। रुबियो के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत में होने वाली क्वाड देशों की मंत्रीस्तरीय बैठक में हिस्सा लेना होगा। क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। यह समूह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और चीन के बढ़ते प्रभाव का संतुलन बनाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
‘भारत के साथ बढ़ती साझेदारी को महत्व देता है अमेरिका’
इससे पहले सर्जियो गोर ने कहा था- अमेरिका भारत के साथ बढ़ती साझेदारी को बहुत महत्व देता है और दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करना चाहता है। उन्होंने मार्को रुबियो को अपना ‘अच्छा दोस्त’ बताते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध दुनिया के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे।
यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीय: 217 रूसी सेना में शामिल, 49 की मौत; केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी रिपोर्ट
भारत के अन्य हिस्सों का भी दौरा करना चाहते हैं रुबियो
सर्जियो गोर के अनुसार, मार्को रुबियो सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि भारत के अन्य हिस्सों का भी दौरा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के लिए बेहद अहम साझेदार है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मजबूत संबंध हैं और दोनों नेताओं के बीच इस साल कई बार बातचीत हो चुकी है।
