लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

महंगा हुआ चावल:दाम में 15 फीसदी उछाल, निर्यात ने फिर भी पकड़ी रफ्तार; दाल खरीद के लिए खुलेंगे 500 केंद्र – Rice-prices-rise-export-reaches-three-year-high-500-pulses-procurement-centres

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

एक तरफ जहां देश में चावल के दाम में तेजी आ रही है, वहीं इसके निर्यात में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 26 प्रमुख उपभोक्ता देशों को भारत का चावल निर्यात सिर्फ पांच महीनों तीन साल की नई उचाई पर आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच बासमती और गैर-बासमती चावल का कुल निर्यात 23,476 करोड़ रुपये और 47.9 लाख टन तक पहुंच गया।

पश्चिम एशिया संकट के कारण खाड़ी क्षेत्रों में चावल का आयात घट गया है। इसके बावजूद भारत का निर्यात प्रभावित नहीं हुआ है। भारतीय चावल निर्यातक महासंघ (आईआरईएफ) के अनुसार, पिछले तीन वर्षों की इसी अवधि (नवंबर-मार्च) के औसत की तुलना में निर्यात मूल्य में 1.1 प्रतिशत और मात्रा में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

15% बढ़े दाम तीन हफ्ते में

पिछले दो-तीन हफ्तों में चावल की खुदरा कीमतों में करीब 15 फीसदी की तेजी आई है। कई किस्मों के चावल 15-20 रुपये प्रति किलो तक महंगे हो गए हैं। सबसे अधिक तेजी प्रीमियम बासमती में देखी जा रही है। इसका भाव 85 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 110 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। साधारण और परमल चावल की किस्मों में भी प्रति क्विंटल 100 से 500 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।

दालों की खरीद के लिए खुलेंगे 500 नए केंद्र  

दलहन उत्पादकों को उनकी फसल का उचित मूल्य देने और बिक्री की परेशानियों से बचाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नैफेड) और भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड दोनों मिलकर देशभर में 500 नए केंद्र खोलेंगे। ये दोनों एजेंसियां किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सीधा दालों की खरीद करेंगी।

नैफेड के प्रबंध निदेशक दीपक कुमार के मुताबिक, खरीफ सीजन की दालें जल्द बाजार में आने वाली हैं। इन केंद्रों पर अरहर के साथ ही चना और उड़द जैसी प्रमुख दालों की खरीद होगी। दाल उत्पादन वाले राज्यों में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और उत्तर प्रदेश प्रमुख रूप से शामिल हैं। नैफेड देश के करीब 50 जिलों में किसानों के बीच अभियान चलाकर पोर्टल पर उनका पंजीकरण कराएगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Top News:नेपाल में बाढ़ से 150+ लोगों की मौत, ठग सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार; मोदी कैबिनेट विस्तार की तैयारी – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27th August 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

अमेरिकी सेना का प्लान:पांच ठिकानों पर लगेंगे परमाणु माइक्रोरिएक्टर, खर्च होंगे 2.2 अरब डॉलर; क्या है मकसद? – Us Army To Spend Usd 2b To Build Nuclear Microreactors At 5 Bases To Ramp Up Nuclear Power

राजस्थान निकाय चुनाव:नामांकन आज से, पहले दिन निर्दलीय उतरेंगे मैदान में; बीजेपी-कांग्रेस के टिकट का इंतजार – Ticket Delay Puts Rajasthan Civic Poll Aspirants Under Pressure As Nomination Window Shrinks

संक्रामक रोगों की जांच का नेटवर्क होगा मजबूत:कितना खर्च करेगी सरकार, खुलेंगी नई लैब; किन इलाकों पर फोकस? – Infectious Disease Testing Network 732 Crore New Labs India

अगले महीने अमेरिकी दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल:जी20 बैठक में होंगे शामिल, यात्रा पर क्यों टिकी नजरें? – Piyush-goyal-us-visit-g20-trade-ministers-meeting-india-us-trade-deal

आज के दिन:युवाओं से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा – 27 August 2026 Major Event

Leave a Comment