लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मंच पर एक चेहरा, पर्दे के पीछे सात दिमाग:जानिए कौन हैं Cjp के ‘सेवन स्टार’, जो चला रहे पूरे आंदोलन की कमान – Seven-member Team In Background Strengthening Cjp Movement

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को भले ही संस्थापक अभिजीत दीपके के चेहरे से पहचाना जा रहा हो, लेकिन इस प्रदर्शन की असली ताकत मंच के पीछे काम कर रही वह कोर टीम है, जिसने संगठन को खड़ा करने से लेकर आंदोलन को विस्तार देने तक अहम भूमिका निभाई है। इस टीम में वकील, पत्रकार, पब्लिक पॉलिसी विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र आंदोलन से जुड़े लोग शामिल हैं। सीजेपी के अनुसार, किसी भी आंदोलन की सफलता केवल मंच पर भाषण देने वाले चेहरों से तय नहीं होती, बल्कि पर्दे के पीछे रणनीति बनाने, मीडिया समन्वय, कानूनी तैयारी, जनसंपर्क और संगठन को मजबूत करने वाले लोग उसकी असली ताकत होते हैं। इन्हीं सात प्रमुख चेहरों ने संगठन की जिम्मेदारियां अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव के आधार पर संभाली हैं।

 




seven-member team in background strengthening CJP movement

वैष्णवी
– फोटो : अमर उजाला


(सात की सत्ता)

वैष्णवी: नीति निर्माण का अनुभव आंदोलन के साथ

दिल्ली की रहने वाली वैष्णवी सीजेपी की प्रमुख प्रवक्ताओं में शामिल हैं। वह पब्लिक पॉलिसी की विशेषज्ञ हैं और केंद्र व राज्य सरकारों के अलावा विभिन्न शोध संस्थानों के साथ करीब पांच साल तक काम कर चुकी हैं। नीति निर्माण और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विषयों पर उनके अनुभव का उपयोग संगठन की रणनीति तैयार करने में किया जा रहा है।


seven-member team in background strengthening CJP movement

आफरीन
– फोटो : अमर उजाला


आफरीन : कॉरपोरेट नौकरी छोड़ आंदोलन का रास्ता चुना

बेंगलुरु की रहने वाली आफरीन ने एमबीए करने के बाद निजी क्षेत्र में नौकरी की, लेकिन शिक्षा व्यवस्था और छात्रों की समस्याओं को करीब से समझने के बाद उन्होंने सामाजिक सरोकारों के लिए काम करने का फैसला किया। सीजेपी में वह प्रवक्ता की भूमिका निभा रही हैं और युवाओं व छात्र समुदाय से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती हैं।


seven-member team in background strengthening CJP movement

दीपक बालियान
– फोटो : अमर उजाला


दीपक बालियान: किसान परिवार से छात्र आंदोलन तक

राजस्थान के अलवर जिले के किसान परिवार से आने वाले दीपक बालियान ने राजनीति विज्ञान में परास्नातक किया है। किसानों और युवाओं के मुद्दों पर काम करने के बाद उन्होंने पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए सीजेपी का साथ चुना। संगठन में वह प्रवक्ता के रूप में छात्रों और ग्रामीण युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं।


seven-member team in background strengthening CJP movement

रत्ना
– फोटो : अमर उजाला


रत्ना: संभाल रहीं सीजेपी के कानूनी मोर्चे की जिम्मेदारी

सीजेपी ने अपने कानूनी मामलों की जिम्मेदारी अधिवक्ता रत्ना सिंह को सौंपी है। रत्ना सिंह का पेशेवर अनुभव पत्रकारिता और वकालत, दोनों क्षेत्रों में रहा है। वह पहले स्क्रॉल और बार एंड बेंच जैसे कानूनी मीडिया संस्थानों में पत्रकार के रूप में कार्य कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने वकालत के क्षेत्र में कदम रखा और उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस शुरू की।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर:पीओजेके में इंटरनेट बंदी पर पाकिस्तान को हाईकोर्ट का झटका, 10 दिन में सेवा बहाल करने का निर्देश – Setback For Pakistan As It Attempts To Conceal The Pojk Massacre By Shutting Down Communication Services.

वीरेंद्र सहवाग:राइज एंड फॉल 2 होस्ट करेंगे वीरू, प्रोमो में कंटेस्टेंट की फील्डिंग सेट करते दिखे क्रिकेटर – Virendra Sehwag To Host Rise And Fall Season 2 On Mx Player

बिहार:जेपी के तीन शिष्य आज चर्चा के केंद्र में क्यों, लालू, नीतीश और दिवंगत रामविलास के नाम पर कैसी सियासत? – Bihar: Why Are Jp Three Disciples At The Center Of Discussion Politics Revolving Around Lalu Nitish Ram Vilas

‘सारा क्रेडिट तो तू ले गया’:drs पर किशन-सूर्यवंशी में छिड़ी मजेदार नोकझोंक; वैभव ने भी पूछ लिया दिलचस्प सवाल – Ishan Kishan And Vaibhav Sooryavanshi Share Playful Drs Banter After Duleep Trophy 2026-27 Win

नेपाल मांगेगा ‘क्लाइमेट जस्टिस’:पीएम बालेन शाह को यूएन जाने की मिली कैबिनेट मंजूरी, जानें कितनों की हुई मौत – Nepal To Seek ‘climate Justice’: Pm Balen Shah Gets Cabinet Approval To Visit The Un; Find Out The Death Toll.

यूपी:आयुर्वेद इंटर्न छात्रों का प्रदर्शन, बोले- मेहनत बराबर तो स्टाइपेंड कम क्यों; पोस्टरों में जेन-जी अंदाज – Up Ayurveda Interns Protest Stipend Despite Equal Hard Work Posters Feature Gen-z S

Leave a Comment