लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भारत को मिली एक और सफलता:सेमी-क्रायोजेनिक इंजन टेस्ट में सफल, इसरो प्रमुख बोले- गगनयान मिशन को मिली रफ्तार – Isro Chief On Successful Semi-cryogenic Engine Test Preparations For Gaganyaan Mission Accelerated

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गगनयान मिशन की तैयारियों को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। इसरो के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन ने शनिवार को कहा कि गगनयान भारत का अत्याधुनिक और तकनीक-आधारित मिशन है। मिशन के तहत लॉन्च व्हीकल की ‘ह्यूमन रेटिंग’ और सभी आवश्यक सुरक्षा प्रणालियों का विकास पूरा हो चुका है। अब वास्तविक अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने से पहले तीन मानव रहित (अनक्रूड) मिशन संचालित किए जाएंगे, जिनमें से पहले मिशन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

मानव मिशन से पहले होंगे तीन बड़े परीक्षण

मीडिया से बातचीत में डॉ. नारायणन ने कहा, ‘गगनयान मिशन में किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लिया जा सकता। इसलिए इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने से पहले सभी तकनीकों और सुरक्षा प्रणालियों का कई चरणों में परीक्षण किया जाएगा।’ उन्होंने बताया कि पहले मानव रहित मिशन की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण बना बड़ी उपलब्धि

उन्होंने हाल ही में सफल हुए सेमी-क्रायोजेनिक इंजन के पावर हेड टेस्ट को इसरो के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उनके अनुसार, इस परीक्षण में इंजन के थ्रस्ट चैंबर को छोड़कर लगभग 90 प्रतिशत थ्रस्ट लोड का सफल परीक्षण किया गया, जो भविष्य के पूर्ण इंजन परीक्षणों के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने यह भी बताया कि अब पूर्ण इंजन परीक्षण की तैयारियां जारी हैं। उपग्रह भी लगभग तैयार हैं और उनसे जुड़े कार्यक्रमों की तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

महेंद्रगिरि में हुआ 175 टन थ्रस्ट स्तर पर हॉट टेस्ट

इसरो ने शनिवार को जारी आधिकारिक बयान में बताया कि 24 जून 2026 को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (आईपीआरसी) में सेमी-क्रायोजेनिक इंजन के पावर हेड टेस्ट आर्टिकल (पीएचटीए) का 175 टन थ्रस्ट स्तर पर सफल ‘हॉट टेस्ट’ किया गया। पावर हेड टेस्ट आर्टिकल में इंजन के लगभग सभी प्रमुख सिस्टम शामिल होते हैं, जबकि थ्रस्ट चैंबर इसमें शामिल नहीं होता।

आठवें हॉट टेस्ट में मिली बड़ी सफलता

यह इस परीक्षण शृंखला का आठवां हॉट टेस्ट था। इसका उद्देश्य प्री-बर्नर इग्निशन के बाद इंजन के प्रदर्शन का आकलन करना और अधिक थ्रस्ट स्तर पर उसकी स्थिर कार्यक्षमता को परखना था। इससे पहले 94 टन (47 प्रतिशत) और 120 टन (60 प्रतिशत) थ्रस्ट स्तर पर परीक्षण किए जा चुके थे। पहली बार इंजन को 175 टन यानी लगभग 88 प्रतिशत क्षमता पर सफलतापूर्वक संचालित किया गया। परीक्षण के दौरान मुख्य टर्बोपंप ने 400 और 500 बार आउटलेट प्रेशर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें: इसरो में टेक्निकल, साइंटिफिक और सपोर्ट स्टाफ की भर्ती, 44900 तक सैलरी; जानें कौन कर सकता है आवेदन

100 प्रतिशत क्षमता वाले परीक्षण की ओर बढ़ा इसरो

इसरो के अनुसार, यह परीक्षण पूरी तरह अपेक्षाओं के अनुरूप रहा और इंजन के सभी तकनीकी मानक निर्धारित स्तर पर दर्ज किए गए। इस सफलता से वैज्ञानिकों का विश्वास और मजबूत हुआ है कि अब 200 टन यानी 100 प्रतिशत क्षमता पर इंजन के परीक्षण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा जा सकता है। यह उपलब्धि स्वदेशी सेमी-क्रायोजेनिक इंजन के विकास और भारत के भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ranchi Student Protest:देवेंद्र महतो का अनशन तुड़वाने पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, Cm की घोषणा के बाद क्या? – Jharkhand Ranchi Student Protest Irfan Ansari Devendra Mahto Hunger Strike End Cm Hemant Jpsc Jssc Cbi Probe

Pakistan:इमरान खान की आंखों में कितना सुधार हुआ? जेल प्रशासन ने सेहत पर सुप्रीम कोर्ट में दी पूरी जानकारी – Imran Khans Eye Condition Almost Normal Jail Authorities Tell Supreme Court Pakistan

भाजपा संगठन:स्मृति ईरानी, राम माधव की वापसी, नवीन की टीम में भी वसुंधरा बरकरार, किसे क्या मिली जिम्मेदारी? – Bjp New Team: Women Gain More Representation, Six Vice Presidents And Smriti Irani Get Key Roles

Explainer:भाजपा की 65 पदाधिकारियों की टीम में कितने नए चेहरे, मालवीय-तेजस्वी सूर्या समेत कौन बाहर; मायने क्या – Bjp New Office Bearers Nitin Nabin National Team List Changes Amit Malviya Tejasvi Surya Out Explainer

महाराष्ट्र:डिप्टी Cm शिंदे बोले- गणेशोत्सव से पहले सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, बेहतर निकायों को मिलेंगे पुरस्कार – Ensure Pothole-free Ganeshotsav, Shinde Tells Officials; Top Performing Civic Bodies To Get Awards

जनता के सामने परीक्षा देंगे Cm शुभेंदु?:बोले- नौ अंक नहीं मिले तो स्वीकार करूंगा नाकामी, काम का होगा हिसाब – Bengal: Suvendu Adhikari Announces Public Performance Test After One Year, Says He Will Accept Failure Below 9

Leave a Comment