1 Indian rupee to Nepalese rupees: अगर आप नेपाल घूमने की योजना बना रहे हैं या यह जानना चाहते हैं कि भारत का 1 रुपया वहां कितनी कीमत रखता है, तो इसका जवाब आपको हैरान कर सकता है. नेपाल में 1 भारतीय रुपया की आधिकारिक कीमत 1.60 नेपाली रुपये है. यानी भारत के ₹100 नेपाल में 160 नेपाली रुपये, जबकि ₹1,000 की कीमत 1,600 नेपाली रुपये होती है. यह दर लंबे समय से तय है.
ऐसा क्यों है?
नेपाल की मुद्रा नेपाली रुपया भारतीय रुपये से स्थिर विनिमय दर पर जुड़ी हुई है. नेपाल राष्ट्र बैंक ने भारतीय रुपये के मुकाबले नेपाली रुपये की विनिमय दर 100 भारतीय रुपये = 160 नेपाली रुपये तय कर रखी है. यही कारण है कि भारतीय रुपये की कीमत नेपाल में हमेशा 1.60 नेपाली रुपये के बराबर रहती है.
सावधान! Bank of Baroda का 1TB डेटा लीक, हैकर्स के हाथ ग्राहकों की डिटेल्स!
ऐसे समझें रुपया और नेपाली रुपया का हिसाब-
- 1 रुपया = 1.60 नेपाली रुपये
- 10 रुपया = 16 नेपाली रुपये
- 100 रुपया = 160 नेपाली रुपये
- 500 रुपया = 800 नेपाली रुपये
- 1000 रुपया = 1,600 नेपाली रुपये
हालांकि, बैंक या मनी एक्सचेंज से मुद्रा बदलवाने पर सेवा शुल्क या दूसरे शुल्क लग सकते हैं, जिससे आपको मिलने वाली पूरी राशि में थोड़ा अंतर हो सकता है.
भारत और नेपाल के बीच का रिश्ता-
भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से मजबूत व्यापारिक और आर्थिक संबंध हैं. दोनों देशों के बीच बड़ी मात्रा में व्यापार होता है और लोगों का आना-जाना भी काफी आसान है. इसी वजह से नेपाल ने अपनी मुद्रा को भारतीय रुपये से जोड़ रखा है, जिससे व्यापार और भुगतान में स्थिरता बनी रहती है.
दिल्ली-मुंबई नहीं, अब इन शहरों में मिलती हैं ज्यादा नौकरियां
रखें इन बातों का ध्यान
अगर आप नेपाल जा रहे हैं, तो अधिकृत बैंक या मनी एक्सचेंज से ही मुद्रा बदलवाएं. बड़े भुगतान के लिए डिजिटल या कार्ड भुगतान की सुविधा भी कई जगह उपलब्ध है, लेकिन स्थानीय बाजारों और छोटे कारोबारियों के यहां नेपाली मुद्रा रखना अधिक सुविधाजनक रहता है.


