‘बिग बॉस 20’ शो के प्रीमियर से पहले कई सेलेब्स के नाम कंटेस्टेंट के तौर पर चर्चा में हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड, टीवी, भोजपुरी सिनेमा, सोशल मीडिया और स्पोर्ट्स की दुनिया से जुड़े कई जाने-माने नाम शामिल हैं। हालांकि, सभी नामों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो में मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, अर्शिफा खान, कनिका मान, माही विज, ईशा रिखी, काजी तौकीर और कुशल तंवर जैसे नाम नजर आ सकते हैं।