लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा, नदी में पलटी यात्रियों से भरी बस, 2 की मौत 35 से ज्यादा लापता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बांग्लादेश में बुधवार (25 मार्च) को एक यात्रियों से भरी बस नदी में पलट गई. बस में कम से कम 40 लोग सवार थे. घटना तब हुई जब बस एक फेरी जहाज पर चढ़ रही थी. अधिकारियों के मुताबिक कई यात्री लापता हैं, बारिश और तेज हवाओं के बीच बचाव अभियान जारी है.

हादसे में दो की मौत 

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 35 अन्य लापता हैं. अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा दक्षिण-पश्चिमी राजबारी के दौलदिया टर्मिनल पर हुआ, जब बस शाम करीब शाम  5.15 बजे पद्मा नदी में गिर गई. गोताखोरों ने अब तक बस से दो महिलाओं के शव बरामद किए हैं और बाकी शवों को निकालने के प्रयास जारी हैं.

लोगों को बचाने के लिए चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान

टर्मिनल के सुपरवाइजर ने बताया, ‘जब बस पोंटून से फेरी की ओर जा रही थी, तभी एक छोटी फेरी पोंटून से टकरा गई. बस चालक के स्टीयरिंग से नियंत्रण खो देने के चलते बस नदी में गिर गई. दौलदिया नदी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि कुछ यात्री तैरकर किनारे तक पहुंचने में कामयाब रहे या उन्हें बचा लिया गया, लेकिन ज्यादातर लोग लापता हैं और लोगों को बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने लापता लोगों की कोई संख्या नहीं बताई.

गोताखोरों की ली जा रही मदद

फेरी टर्मिनल के अधिकारियों ने बताया कि जिस जगह बस गिरी, वहां नदी की गहराई लगभग 30 फीट है. अग्निशमन विभाग के गोताखोरों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और कुछ घंटों बाद एक बचाव पोत भी मौके पर पहुंचा, हालांकि बस पूरी तरह से डूब गई. राजबारी दीवान के अग्निशमन अधिकारी सोहेल राणा ने बताया कि नदी के दूसरी ओर स्थित दो अन्य टर्मिनलों से भी गोताखोरों को बुलाया गया, जबकि ढाका से भी बचाव दल मौके पर भेजे गए थे.


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता फेल, क्या मिडिल ईस्ट में फिर भड़केगी जंग? होर्मुज स्ट्रेट बना हॉट टॉपिक

ईरान से बातचीत फेल होने पर तिमतिमाए ट्रंप, कहा- ईरान को फिर से स्टोन एज में भेज देंगे

अमेरिका के सिएटल में स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा स्थापित, शहर में भारतीय नायक की होगी पहली मूर्ति

पाकिस्तान में फेल हुई ईरान और अमेरिका की बातचीत तो आया नेतन्याहू का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

पाकिस्तान में अराघची-विटकॉफ के बीच नोकझोंक, मीटिंग में हाथापाई की नौबत, तुर्किए मीडिया की रिपोर्ट में दावा

इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका! ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरने दिए 2 तेल टैंकर

Leave a Comment