लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘फांसी पर चढ़ा दीजिए…’ राज्यसभा में फिर भड़कीं जया बच्चन, सभापति से हुई तीखी बहस

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन का राज्यसभा में एक बार फिर पारा सातवें आसमान पर नजर आया. उच्च सदन में ट्रांसजेंडर्स के अधिकारों के संरक्षण बिल पर चर्चा चल रही थी. इसी को लेकर जया बच्चन बोलने के लिए खड़ी होती हैं, लेकिन तभी ट्रेजरी बेंच के लोग बातचीत करना शुरू कर देते हैं. इस पर वह भड़क जाती हैं. जब चेयर से डॉक्टर दिनेश शर्मा ने सपा सांसद से उनकी ओर देखकर बोलने के लिए कहा तो उन्होंने ‘फांसी पर चढ़ाने’ तक की बात कह डाली.

क्या है पूरा मामला?

जया बच्चन ने कहा, ‘कल राम नवमी है, आप सभी को रामनवमी की बधाई. इसके बाद उनका ध्यान बातचीत कर रहे सदस्यों की ओर जाता है, जिसके बाद अचानक वह चुप हो जाती हैं. चेयर से डिप्टी चेयरमैन पैनल के डॉक्टर दिनेश शर्मा ने उनसे अपनी तरफ देखकर बोलने के लिए कहा. इस पर वह कहती हैं, ‘नहीं मैं…अगर कोई बात कर रहा है तो ध्यान वहां जाएगा. मैं बात करूंगी तो आपका ध्यान मेरी तरफ होगा.’ इस पर चेयर से शर्मा कहते हैं, ‘बहुत सारे लोग बोलते हैं. वह सदस्यों से बैठने के लिए भी कहते हैं.’

‘फांसी पर चढ़ा दीजिए’

इसके बाद जया बच्चन भी कहती है, ‘बच्चे बैठ जाओ’. चेयर से दिनेश शर्मा कहते हैं कि आपका समय किल हो रहा है. इस पर उन्होंने कहा, ‘कोई बात नहीं सर. आप लोगों के हाथ में सबका समय है, जितना मर्जी दीजिए. फांसी पर चढ़ा दीजिए.’ इसके बाद कहते हैं कि चढ़ा ही दीजिए, कमजोर लोगों को. इतना कहकर वह फिर चुप हो जाती हैं. चेयर से शर्मा फिर जया बच्चन से कहते हैं कि आप अपने समय का सदुपयोग कीजिए. इस पर ट्रेजरी बेंच की ओर इशारा करते हुए बच्चन कहती हैं, ‘आप मुझे टोकिए उनको मत टोकिए सर.’ इस पर शर्मा कहते हैं,’उनको तो पहले ही बोला है कि कोई भी बीच में नहीं बोलेगा.’

‘…मैं वेल में चली जाउंगी’

जया बच्चन कहती हैं, ‘आपकी बात नहीं सुनते हैं तो उन पर कार्रवाई करिए. आप कुर्सी पर बैठे हैं.’ इस पर चेयर से दिनेश शर्मा कहते हैं, ‘कभी इधर के लोग नहीं सुनते, कभी उधर के नहीं सुनते.’ जया बच्चन ने कहा, ‘सर कभी की बात नहीं कर रही, मैं अभी की बात कर रही हूं.’ जया बच्चन बोल ही रही थीं कि किसी ने कहा, टाइम चला जाएगा. जया बच्चन ने कहा, ‘नहीं, टाइम कैसे चला जाएगा. मैं वेल में चली जाऊंगी.’ 

 

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता फेल, क्या मिडिल ईस्ट में फिर भड़केगी जंग? होर्मुज स्ट्रेट बना हॉट टॉपिक

ईरान से बातचीत फेल होने पर तिमतिमाए ट्रंप, कहा- ईरान को फिर से स्टोन एज में भेज देंगे

अमेरिका के सिएटल में स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा स्थापित, शहर में भारतीय नायक की होगी पहली मूर्ति

पाकिस्तान में फेल हुई ईरान और अमेरिका की बातचीत तो आया नेतन्याहू का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

पाकिस्तान में अराघची-विटकॉफ के बीच नोकझोंक, मीटिंग में हाथापाई की नौबत, तुर्किए मीडिया की रिपोर्ट में दावा

इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका! ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरने दिए 2 तेल टैंकर

Leave a Comment