लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई मुंबई इंडियंस? MI vs SRH मैच के बाद अंक तालिका में क्या बदला, जानिए

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुंबई इंडियंस 8 में से 6 मैच हार चुकी है. बुधवार को हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन खराब गेंदबाजी के चलते टीम इस बड़े टोटल को भी डिफेंड नहीं कर पाई. शानदार जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में एक पायदान ऊपर आ गई है. अब फैंस के मन में सवाल है कि क्या मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है? चलिए आपको इस टीम का समीकरण समझाते हैं.

मुंबई इंडियंस इस समय बहुत मुश्किल स्थिति में है. ये सीजन MI के लिए बहुत बुरा रहा है. पहली बार हुआ है जब मुंबई अपने होम ग्राउंड (वानखेड़े स्टेडियम) पर लगातार चार मैच हार गई है. बुधवार को हुए मुकाबले में तो मुंबई ने 243 रन बनाए थे. रयान रिकेल्टन ने 123 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. ये मुंबई के बल्लेबाज द्वारा आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी बन गई है. हालांकि जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज गेंदबाजों के होते हुए मुंबई इस बड़े टोटल का बचाव नहीं कर सकी.

लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर्स ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पॉवरप्ले में ही 93 रन बना दिए थे. दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.4 ओवरों में 129 रनों की साझेदारी की. हालांकि लगातार विकेट गिरने से एक समय लगा कि मुंबई वापसी कर सकती है, लेकिन हेनरिक क्लासेन और सलिल अरोड़ा की आतिशी पारी से टीम ने 8 गेंद शेष रहते ही जीत दर्ज कर ली.

यह भी पढ़ें- ‘मुझे अपने गेंदबाजों पर भरोसा था, लेकिन आज…’, MI की शर्मनाक हार के बाद बोले हार्दिक पांड्या

अंक तालिका में कहां पहुंची SRH

सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 में से 6 मैचों में जीत दर्ज की है. 12 अंकों के साथ हैदराबाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. राजस्थान रॉयल्स चौथे स्थान पर खिसक गई. राजस्थान और दूसरे स्थान पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी 12-12 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर RCB (+1.919) दूसरे, SRH (+0.832) तीसरे और RR (+0.617) चौथे स्थान पर है. 13 अंकों के साथ पंजाब किंग्स पहले नंबर पर है.

यह भी पढ़ें- रायन रिकल्टन का धमाका, MI के लिए जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज शतक, बनाया नया इतिहास

क्या प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई MI

मुंबई इंडियंस ने 8 में से 2 ही मैच जीते हैं, 6 हारे हैं. 4 अंक और -0.784 नेट रन रेट के साथ MI नौवें नंबर पर है. वह बस LSG से आगे है. अब मुंबई के 6 मैच बचे हैं. अगर मुंबई अब सभी मैच जीतती है तो 16 अंकों तक पहुंचेगी. इस स्थिति में उनके पास प्लेऑफ में जाने का मौका हो सकता है, तब भी नेट रन रेट महत्वपूर्ण रोल निभा सकता है. लेकिन अगर अब मुंबई एक भी मैच हारी तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी. हालांकि इतिहास में कई बार 14 अंकों वाली टीम भी प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, लेकिन ऐसा समीकरण इस साल बनना मुश्किल है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment