लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा का किया सपोर्ट, वीडियो पर कमेंट कर बढ़ाया हौसला

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्‍यसभा में राघव चड्ढा को अचानक उपनेता पद से हटा दिया है. इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का शुरू कर दी है. इसी बीच राघव ने इसके जवाब में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसपर उनकी सिस्टर-इन-लॉ और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट कर उनका समर्थन किया. राघव चड्ढा, प्रियंका की बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया हौसला

राघव ने अपने नए वीडियो में संसद में कई मुद्दे उठाए, जिसमें उन्होंने शिक्षा और रोजगार के बीच बड़े अंतर, ‘एक राष्ट्र, एक चिकित्सा उपचार’ की जरूरत, मजदूरी का इंडेक्सेशन और भगत सिंह के लिए भारत रत्न जैसी मांगों को शामिल किया. साथ ही उन्होंने कैप्शन में सिर्फ भारत के तिरंगे की इमोजी डाली. इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और एक्ट्रेस खुशबू पाटनी ने उनका खुलकर समर्थन किया.

जहां प्रियंका ने इमोजी शेयर कर राघव का हौसला बढ़ाया, तो वहीं खुशबू ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि ‘राघव भविष्य में अपनी पार्टी बनाएंगे और कई लोग उनके साथ जुड़ना चाहेंगे क्योंकि उनका मकसद सिर्फ देश के लिए काम करना है.’

प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा का किया सपोर्ट, वीडियो पर कमेंट कर बढ़ाया हौसला

प्रियंका चोपड़ा के प्रोजेक्ट्स

बता दें, प्रियंका चोपड़ा करीब 6 साल बाद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही है. प्रियंका इन दिनों साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में व्यस्त है, जिसमें वो महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं. इसमें प्रियंका ‘मंदाकिनी’ नाम के किरदार में नजर आएंगी, जिसका पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है. साथ ही फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की है. ये फिल्म 2027 में रिलीज होगी, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है. इसके अलावा फरवरी में रिलीज हुई उनकी हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में भी उनके अभिनय की खूब सराहना हुई थी.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले अपने पीछे कितने करोड़ की दौलत छोड़ गईं, इतने देशों में था कारोबार?

पद्म विभूषण से सम्मानित, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और नेशनल अवॉर्ड तक, आशा भोसले को मिले ये अवॉर्ड्स

अक्षय कुमार ने अंधेरी का डुप्लेक्स दिया लीज पर, 1.44 लाख रुपये महीने पर हुई डील पक्की

सचिन तेंदुलकर को बेटे जैसा मानती थीं Asha Bhosle, हर खास पल में शामिल रहे, देखें तस्वीरें

Asha Bhosle Death Reaction: ‘उनकी सुरीली आवाज हमेशा अमर रहेगी’, आशा भोसले के निधन से शोक में डूबे सितारे, अक्षय-भाग्यश्री से करण जौहर तक ने दी श्रद्धांजलि

‘मेरी यात्रा पूरी हो जाएगी’, आशा भोसले के लास्ट पोस्ट ने किया भावुक, अर्जुन तेंदुलकर के शादी में दिखी थी आखिरी झलक

Leave a Comment