लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘पुलिस स्टेशन में भूत’ में दिखेगा जानी मास्टर का जादू, 27 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे राम गोपाल वर्मा-मनोज बाजपेयी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


राम गोपाल वर्मा इन दिनों अपनी आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. फिल्म के एक खास गाने की शूटिंग पूरी होने के बाद उन्होंने जानी मास्टर की दिल खोलकर तारीफ की और उनके काम को शानदार बताया. साथ ही फिल्म को लेकर कुछ दिलचस्प बातें भी शेयर कीं. आइए जानते हैं उन्होंने और क्या कहा.

मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अपनी आगामी फिल्म ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ को रिलीज करने के लिए तैयार हैं. मंगलवार को डायरेक्टर ने मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर की जमकर सराहना की और उन्हें भारतीय सिनेमा का एक बेहद अहम हिस्सा बताया. 

ये भी पढे़ें: ‘चांद मेरा दिल’, ‘दृश्यम 3’ या ‘राजा शिवाजी’? मंडे को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने किया कब्जा, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानी मास्टर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. तस्वीर में दोनों साथ खड़े नजर आए. तस्वीर शेयर करते हुए डायरेक्टर ने लिखा, ‘मैंने अभी-अभी अपनी फिल्म ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ के एक खास गाने की शूटिंग पूरी की है.’

गाने की शूटिंग का एक्सपीरियंस किया शेयर

उन्होंने गाने की शूटिंग का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे इस गाने के दौरान इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड कोरियोग्राफरों में से एक और बेहद शानदार इंसान, जानी मास्टर, के साथ काम करने का मौका मिला. जानी मास्टर सही मायनों में भारतीय सिनेमा की कोरियोग्राफी की जान हैं.’

‘पेद्दी’ में भी दिखेगा जानी मास्टर का काम

राम गोपाल वर्मा ने जानी मास्टर के काम की सराहना करते हुए कहा, ‘जानी मास्टर जल्द ही सुपरस्टार राम चरण और मशहूर म्यूज़िक डायरेक्टर ए. आर. रहमान अपनी आने वाली नई फिल्म ‘पेद्दी’ में संगीत देते नजर आएंगे.

कई हिट गानों के लिए जाने जाते हैं जानी मास्टर

बता दें कि जानी मास्टर मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों के प्रमुख भारतीय डांस कोरियोग्राफर हैं. उन्हें अल्लू अर्जुन के गाने बुट्टा बोम्मा और हाल ही में ‘स्त्री 2’ फिल्म के गानों की शानदार कोरियोग्राफी के लिए जाना जाता है.

उन्होंने कई लोकप्रिय डांस नंबरों को कोरियोग्राफ किया है, जिनमें वायरल ट्रैक ‘चिकिरी चिकिरी’ और ‘हेलल्लाल्लो’ जैसे गाने शामिल हैं.

ये भी पढे़ें: ‘एक ऐसी जगह…’, IIM अहमदाबाद से ग्रेजुएट हुईं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या, इमोशनल नोट के साथ शेयर की तस्वीरें

पुलिस स्टेशन में भूत' में दिखेगा जानी मास्टर का जादू, 27 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे राम गोपाल वर्मा-मनोज बाजपेयी

27 साल बाद फिर साथ दिखेंगे राम गोपाल वर्मा और मनोज बाजपेयी

फिल्म ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ एक आगामी बॉलीवुड हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म के जरिए करीब 27 साल बाद राम गोपाल वर्मा और एक्टर मनोज बाजपेयी एक साथ काम कर रहे हैं. फिल्म में डर और कॉमेडी का अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा, जिसकी टैगलाइन है, ‘जब हमें डर लगता है तो हम पुलिस के पास जाते हैं, लेकिन जब पुलिस को ही डर लगने लगे, तो वो कहां जाएं?’

फिल्म में मनोज बाजपेयी एक पुलिस अधिकारी की मुख्य किरदार निभा रहे हैं. उनके साथ एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख भी प्रमुख किरदार में नजर आएंगी.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment