लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पुणे हत्याकांड:केतन को चेतन ने कैसे दिया धक्का, कहां खड़ी थी सिया? पुलिस ने लोहागढ़ में कराया सीन रीक्रिएट – Police Recreated Scene At Lohagarh Fort With Siya Goyal In Pune Murder Case

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी सिया गोयल को लोहागढ़ किले पर ले जाकर क्राइम सीन का रीक्रिएशन कराया। DSP गजानन टोम्पे ने बताया कि सिया गोयल के बताए घटनाक्रम के आधार पर पूरी वारदात को दोबारा दोहराया गया। इसके लिए पुलिस ने केतन अग्रवाल के बराबर वजन की एक डमी का इस्तेमाल किया, ताकि घटना की परिस्थितियों का सटीक आकलन किया जा सके।

सीन रिक्रिएशन की कि गई वीडियो रिकॉर्डिंग 

केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के तहत लोणावला पुलिस आज सुबह दोनों आरोपियों सिया और चेतन के साथ लोहगढ़ किले पर पहुंची। जहां हत्या की पूरी घटना का क्राइम सीन रिक्रिएशन कराया गया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात के दिन घटनास्थल पर क्या-क्या हुआ था और किस आरोपी की क्या भूमिका थी? पुलिस ने बताया कि क्राइम सीन रीक्रिएशन की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है।

पर्यटकों के लिए बंद रखा गया था फोर्ट

सीन रिक्रिएशन के चलते आज लोहगढ़ किले को आम लोगों के लिए बंद रखा गया था। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से किसी भी पर्यटक या अन्य व्यक्ति के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी थी। पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि आज घटना का सीन रीक्रिएशन किया गया है। इसमें आरोपियों ने हमें बताया है कि घटनास्थल पर किस तरह से यह पूरी घटना हुई। वे किस रास्ते रूट से वहां गए थे, उन्होंने कैसे-क्या किया, यह सब बताया गया है। इन सभी चीजों को कवर कर लिया गया है और उसका पंचनामा तैयार किया गया है।’

ये भी पढ़ें: ‘जन्मदिन का बहाना, किले की सैर और मौत का जाल’; केतन हत्याकांड की FIR में क्या खुलासे हुए?

छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती थी सिया

वहीं, केतन के पिता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में कई ऐसे आरोप लगाए गए हैं, जिन्होंने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। एफआईआर के मुताबिक, सिया गोयल पिछले कुछ समय से असामान्य व्यवहार कर रही थी। परिवार के अनुसार, सिया छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करती थी और अक्सर केतन से झगड़ा करती थी। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि 4 जून को लोहागढ़ किले की यात्रा रद्द होने के बाद सिया काफी नाराज हो गई थी और लगातार वहां जाने की जिद कर रही थी। परिवार का आरोप है कि सिया ने इसी यात्रा को लेकर केतन पर दबाव बनाया था। 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Spider Man Brand New Day:22वें दिन भी ‘बंटवारा’ को कड़ी टक्कर दे रही ‘स्पाइडर मैन 4’; कितना किया कलेक्शन? – Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 22 Jon Bernthal Tom Holland Jacob Zendaya Movie Earning

Pakistan:इमरान खान को लेकर पाकिस्तान में हलचल, अस्पताल ट्रांसफर की तैयारी; बहन अलीमा भी पहुंचीं अदियाला जेल – Pakistan Imran Khan Hospital Transfer Adiala Jail Shifa International Hospital Updates In Hindi

इथेनॉल बनाने से देश में चीनी का संकट:केजरीवाल का केंद्र पर हमला, बोले- निर्यात करने वाला देश अब आयात को मजबूर – Ethanol Production Causing Sugar Crisis In The Country Kejriwal Attacks Centre

अमेरिका ने पश्चिम एशिया में भेजा नया विमानवाहक पोत:यूएसएस लिंकन की लेगा जगह, सैनिकों की हालत पर मचा था बवाल – Us Aircraft Carrier Arrives In Middle East, Relieving Long-deployed Uss Lincoln

Ind Vs Sl:क्या गॉल जैसी ही होगी कोलंबो की पिच, दूसरे टेस्ट में बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिल सकता है फायदा? – Ind Vs Sl: India Vs Sri Lanka 2nd Test Match Likely Pitch Report At Sinhalese Sports Club Colombo

World Championship:आयुष शेट्टी पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में हारे, छठा पदक जीतने का सिंधू का सपना टूटा – Pv Sindhu And Ayush Shetty Faced Contrasting Defeats In Bwf World Championship Match Results And Updates

Leave a Comment