लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पानी की टंकी साफ करने में निकल जाती है जान? ये आसान ट्रिक्स बचाएंगी आपका समय और मेहनत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Cleaning Tips: घर की सफाई करते समय हम हर एक कोने को चमका देते हैं, लेकिन अक्सर छत पर रखी हुई पानी की टंकी को हम नजरअंदाज कर देते हैं. इसपर हमारा ध्यान सिर्फ उसी समय जाता है जब उसमें से पानी गंदा आने लगता है या फिर उसमें से आने वाला पानी बदबूदार लगने लगता है. छत पर रखी टंकी की सफाई करना एक ऐसा काम है जिसके बारे में सोचकर ही हम दिमाग से और शरीर से थका हुआ महसूस करने लग जाते हैं. काफी ज्यादा मेहनत, भरी हुई टंकी में उतरना और उसे रगड़-रगड़कर साफ करना वाकई में एक थका देने वाला काम लगता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के काम की होने वाली है जो बिना ज्यादा मेहनत किये और हाथ-पैर मारे छत पर रखी टंकी को मिनटों में नए जैसा चमकाना चाहते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही यूनिक और आसान घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं, जो आपके काम को चुटकियों में हो जाने वाला बना देंगे.

सफाई से पहले करें जरूरी तैयारी

छत पर रखी टंकी की सफाई शुरू करने से पहले कुछ जरूरी कामों को निपटाना बेहद ही जरूरी हो जाता है. इसके लिए सबसे पहले घर का मेन वाटर सप्लाई यानी कि मोटर बंद कर दें. इसके बाद टंकी में जितना भी पानी बचा है, उसे नीचे लगे आउटलेट वाल्व को खोलकर पूरी तरह से बाहर निकाल दें. जब टंकी में केवल थोड़ा सा पानी या नीचे जमी हुई मिट्टी रह जाए, तब समझें कि अब असल काम शुरू करने का समय आ गया है.

ब्लीचिंग पाउडर का कमाल

अगर आप बिना रगड़े टंकी के बैक्टीरिया और जमी हुई काई को साफ करना चाहते हैं, तो ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल करना सबसे बेस्ट चॉइस है. इसके लिए टंकी में थोड़े से पानी के साथ 4 से 5 चम्मच ब्लीचिंग पाउडर मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें. अब एक लंबे डंडे वाले ब्रश की मदद से इस घोल को टंकी की दीवारों और तली पर अच्छी तरह लगा दें. इसे लगाने के बाद कम से कम 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. आपको जानकर शायद हैरानी हो लेकिन ब्लीचिंग पाउडर अपने आप सारी गंदगी और बैक्टीरिया को ढीला कर देगा. अब आधे घंटे बाद टंकी को साफ पानी से धो लें, देखते ही देखते सारी काई बह जाएगी और टंकी काफी हद तक साफ हो जाएगी.

बेकिंग सोडा और नींबू का मैजिकल मिक्सचर

अगर आपकी पानी की टंकी में खारे पानी के कड़े दाग जम गए हैं, तो बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल करना एक रामबाण उपाय है. इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में बेकिंग सोडा लें और उसमें 2 से 3 नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को टंकी के दाग-धब्बों वाली जगह पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद एक हल्के स्क्रबर से इसे साफ करें. बेकिंग सोडा की एसिडिक प्रॉपर्टीज जिद्दी से जिद्दी पीलेपन और खारे पानी के निशानों को बिना ज्यादा मेहनत के पिघला देती हैं.

वाइट विनेगर से हटेगी बदबू और काई

कई बार टंकी तो साफ हो जाती है लेकिन इसके बाद भी पानी से अजीब सी बदबू आती ही रहती है. इस बदबू से छुटकारा पाने के लिए वाइट विनेगर का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है. टंकी को खाली करने के बाद उसमें 2 से 3 कप वाइट विनेगर डाल दें और एक लंबे ब्रश से दीवारों पर फैला दें. विनेगर न सिर्फ काई और बैक्टीरिया को मारता है, बल्कि टंकी के अंदर की दुर्गंध को भी पूरी तरह खत्म कर देता है. इसे लगाने के 15 मिनट बाद टंकी को तेज पानी के प्रेशर से धो लें.

फिटकरी से नीचे बैठ जाएगी सारी मिट्टी

अगर आपकी पानी की टंकी में बहुत ज्यादा मिट्टी या गाद जमा हो गई है और आप उसे रगड़ना नहीं चाहते, तो ऐसे हालात में फिटकरी का इस्तेमाल सबसे ज्याद फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए टंकी में थोड़ा पानी रहने दें और फिर उसमें 2 से 3 बड़े टुकड़े फिटकरी के डाल दें. कुछ घंटों में फिटकरी सारी गंदगी और मिट्टी को समेटकर टंकी की तली में बिल्कुल नीचे बैठा देगी. इसके बाद आप एक छोटे पाइप की मदद से उस गंदे पानी और मिट्टी को आसानी से बाहर खींच सकते हैं.

ये भी पढ़ें: छोटी सी बालकनी को बनाएं घर का सबसे खूबसूरत कोना, ये 5 सस्ते आइडियाज देंगे उसे मिनी गार्डन जैसा लुक

The post पानी की टंकी साफ करने में निकल जाती है जान? ये आसान ट्रिक्स बचाएंगी आपका समय और मेहनत appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment