लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की मौत, संदिग्ध हालत में मिला शव

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के सबसे बड़े भाई ताहिर अनवर की सोमवार (30 मार्च, 2026) की शाम अज्ञात कारणों से बहावलपुर में मौत हो गई है. मसूद का भाई ताहिर अनवर जैश ए मोहम्मद के सैन्य मामलों का प्रमुख था और आतंकियों की ट्रेनिंग से लेकर ट्रेनिंग कैम्प लगाने की पूरी जिम्मेदारी साल 2001 से संभाल रहा था.

62 साल का ताहिर अनवर 12 भाई बहनों में सबसे बड़ा था और आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के गठन से पहले मुर्गी पालन का काम करता था.

जैश के नए हेडक्वार्टर में परिवार के साथ रहता था अनवर

अभी फिलहाल आतंकी ताहिर अनवर जैश ए मोहम्मद के नए हेडक्वार्टर मरकज उस्मान ओ अली में अपने परिवार के साथ रह रहा था और आतंकियों के ट्रेनिंग कैम्प, ट्रेनिंग की व्यवस्था के अलावा मसूद का सबसे बड़ा भाई ताहिर अनवर जैश ए मोहम्मद की आतंकी गतिविधि के लिए हथियारों की खरीद फरोख्त का भी काम करता था. भारतीय समयानुसार रात साढ़े 11 बजे ताहिर अनवर का नमाज ए जनाजा नए हेडक्वार्टर मरकज उस्मान ओ अली में हुआ है, जिसमें सूत्रों के मुताबिक, जैश ए मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर समेत उसके भाई और आतंकी इब्राहिम अजहर, तल्हा अल सैफ, अब्दुर रऊफ, मोहम्मद अम्मार अल्वी मौजूद थे.

ऑपरेशन सिंदूर में बच गया था आतंकी ताहिर अनवर

सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मरकज सुभानल्लाह में भारतीय वायुसेना की स्ट्राइक में ताहिर अनवर और उसका बेटा हम्माद गंभीर रूप से घायल हुए थे, लेकिन दोनों की जान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बच गई थी, लेकिन आज सोमवार (30 मार्च, 2026) को शाम 6 बजे के आसपास जानकारी के मुताबिक ताहिर अनवर ने अज्ञात परिस्थितियों में दम तोड़ दिया है.

PAK सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही अनवर की मौत की खबर

जैश के आतंकवादी ताहिर अनवर की मौत की खबर पाकिस्तान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी तेजी से वायरल हो रही है. इस बीच एक पोस्ट सामने आया है कि जिसमें लिखा गया है, ‘अल्लाह की मर्जी से मौलाना मसूद अजहर के बड़े भाई हकीम मोहम्मद ताहिर अनवर की मौत हो गई है.’

यह भी पढ़ेंः दुनिया को डराने वाली ईरान की नई प्लानिंग? परमाणु बम के करीब पहुंचा तेहरान, आखिरी अड़चन कर लिया पार

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता फेल, क्या मिडिल ईस्ट में फिर भड़केगी जंग? होर्मुज स्ट्रेट बना हॉट टॉपिक

ईरान से बातचीत फेल होने पर तिमतिमाए ट्रंप, कहा- ईरान को फिर से स्टोन एज में भेज देंगे

अमेरिका के सिएटल में स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा स्थापित, शहर में भारतीय नायक की होगी पहली मूर्ति

पाकिस्तान में फेल हुई ईरान और अमेरिका की बातचीत तो आया नेतन्याहू का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

पाकिस्तान में अराघची-विटकॉफ के बीच नोकझोंक, मीटिंग में हाथापाई की नौबत, तुर्किए मीडिया की रिपोर्ट में दावा

इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका! ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरने दिए 2 तेल टैंकर

Leave a Comment