लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पाकिस्तान ने दिखा दिया अपना असली रंग, जंग होने पर ईरान का नहीं इस देश का लेगा पक्ष

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान जंग को लेकर अब तक संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है. पाकिस्तान ने कहा है कि अगर संघर्ष बढ़ता है तो वह डिफेंस पैक्ट के तहत सऊदी अरब का साथ देगा. साथ ही, सऊदी ठिकानों पर हमलों को लेकर पाकिस्तान ने ईरान की कड़ी आलोचना भी की है.

हमलों पर जताई कड़ी आपत्ति
मंगलवार को पाकिस्तान ने सऊदी अरब के ऊर्जा ठिकानों पर हुए ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों की निंदा की. विदेश कार्यालय ने इसे “गंभीर और खतरनाक स्थिति” बताया, जो क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा है. सरकार ने कहा कि ईरान द्वारा सऊदी अरब के पूर्वी इलाके में किए गए हमलों को लेकर उसे गहरी चिंता है और वह इसकी स्पष्ट आलोचना करता है.

संप्रभुता पर हमला बताया
विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को सऊदी अरब की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन बताया. बयान में कहा गया कि ऐसे हमले पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ा सकते हैं. साथ ही पाकिस्तान ने सऊदी अरब की सुरक्षा के प्रति अपने मजबूत समर्थन को दोहराया.

लगातार हमलों से बढ़ा तनाव
जानकारी के मुताबिक, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई के बाद से सऊदी अरब पर ईरान की ओर से सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए हैं. हालांकि, इनमें से अधिकतर हमलों को समय रहते रोक लिया गया.

जुबैल में पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमला
रात के हमलों में सऊदी अरब के पूर्वी शहर जुबैल के बड़े औद्योगिक क्षेत्र को निशाना बनाया गया. सूत्रों के अनुसार, इस हमले में SABIC के पेट्रोकेमिकल प्लांट में आग लग गई और तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं. जुबैल दुनिया के प्रमुख औद्योगिक शहरों में गिना जाता है, जहां स्टील, पेट्रोकेमिकल्स, गैसोलीन, लुब्रिकेंट्स और उर्वरक का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है.

कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया
हमले के बाद फैक्ट्री और आसपास के इलाकों में मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया. बढ़ते खतरे को देखते हुए बहरीन, सऊदी अरब और यूएई ने एक साथ सुरक्षा अलर्ट जारी किया. सावधानी के तौर पर सऊदी अरब और बहरीन को जोड़ने वाला पुल कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया.


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

US Iran War: फिर शुरू हुआ ट्रंप की धमकियों का सिलसिला, अब चीन पर US लगाएगा 50% टैरिफ, बीजिंग पर ईरान को हथियार देने का आरोप

US-Iran War: होर्मुज पर यूएस की धमकी क्या थी सिर्फ हवा-हवाई? जानिए किसने बताया ‘प्रोपगेंडा’

होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने घेरा, F-35B से MV-22 काट रहे चक्कर

होर्मुज को लेकर मचे बवाल के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, भारतीय जहाजों से टोल नहीं वसूलेगा ईरान

US Iran Peace Talk: तारीख तय… सबसे बड़ी शर्त मान गया ईरान! अमेरिका का पीस टॉक-2 पर नया ऐलान, ट्रंप ने लगाई मुहर 

ईरान संग बिना किसी डील के अमेरिका ने क्यों छोड़ा इस्लामाबाद, जेडी वेंस का खुलासा, बोले- ‘ट्रंप बहुत खुश होंगे…’

Leave a Comment