{“_id”:”6a5a56849e04539cce0bf1cb”,”slug”:”wife-commits-murder-damini-along-with-her-lover-fed-her-husband-sleeping-pills-and-make-a-snake-bite-him-2026-07-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पत्नी ने की हत्या: दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को खिलाईं नींद की गोलियां, सपेरा बुलाकर सांप से डसवा दिया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पति अतुल के साथ हत्यारोपी पत्नी दामिनी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
हस्तिनापुर कस्बे की जे. ब्लॉक कॉलोनी में शुक्रवार सुबह पत्नी दामिनी ने अपने प्रेमी बस चालक कोल्हा मवाना निवासी तुषार के साथ मिलकर पति निजी स्कूल संचालक अतुल कुमार (32) की सांप से डसवाकर हत्या कर दी। तुषार ने अपने सपेरे दोस्त को बुलाकर घटना को अंजाम दिया। पत्नी और उसके प्रेमी को हस्तिनापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सपेरे की भी तलाश कर रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
