लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नेपाल की राजनीति में नया इतिहास:पीएम बालेंद्र की कैबिनेट में 33% महिलाएं, पांच महिला मंत्रियों को अहम जिम्मा – Five Women Ministers Assume Key Portfolios In Pm Balen’s 15-member Cabinet

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नेपाल की राजधानी काठमांडू में प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को 15 सदस्यों वाली नई कैबिनेट का गठन किया। इस कैबिनेट की सबसे बड़ी खास बात यह रही कि इसमें पांच महिला मंत्रियों को शामिल किया गया है, जो कुल कैबिनेट का लगभग 33 प्रतिशत है। इसे नेपाल के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ा और सकारात्मक कदम माना जा रहा है। 

यह भी पढ़ें – ईरान के खिलाफ अमेरिका की खास रणनीति: रुबियो का दावा- जमीन पर नहीं उतारनी पड़ेगी सेना, बताया कब खत्म होगी जंग?

किन महिला मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी?

नई कैबिनेट के सभी मंत्रियों को राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिन महिला मंत्रियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है, उनमें निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय, प्रतिभा रावल को संघीय मामलों, सामान्य प्रशासन और सहकारिता मंत्रालय, सोबिता गौतम को कानून और न्याय मंत्रालय और सीता बडी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है।

क्या कहता है नेपाल का संविधान?

नेपाल के संविधान में पहले से ही यह प्रावधान है कि हर सरकारी संस्था, संसद और कैबिनेट में कम से कम 33 प्रतिशत महिलाओं को जगह मिलनी चाहिए। लेकिन अब तक इस नियम को पूरी तरह लागू नहीं किया गया था। पहले की सरकारों में आमतौर पर सिर्फ 1 या 2 महिलाएं ही मंत्री बनती थीं। 

बालेंद्र शाह ने पेश की एक मिसाल

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार पीएम बालेंद्र शाह की कैबिनेट ने इस नियम को सही तरीके से लागू करते हुए एक मिसाल पेश की है। वरिष्ठ वकील और संवैधानिक विशेषज्ञ दिनेश त्रिपाठी ने इसे बेहद सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे सरकार ज्यादा समावेशी बनी है और महिलाओं को बराबरी का मौका मिला है।

यह भी पढ़ें – Iran War: ईरान का दावा- परमाणु ठिकानों को बनाया गया निशाना; इस्राइल बोला- सैन्य कार्रवाई को और तेज करेंगे

नेपाल के 47वें पीएम बने बालेंद्र शाह

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेंद्र शाह को आज नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। जिसके बाद बालेंद्र शाह को पीएम पद की शपथ दिलाई गई। बालेंद्र शाह नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। नेपाली मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को पीएम नियुक्त किया। जिसके बाद बालेंद्र शाह ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

संबंधित वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गिल का कीर्तिमान:ipl में 4000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने शुभमन, 10 साल बाद टूटा कोहली का रिकॉर्ड – Gujarat Titans Captain Shubman Gill Broke Virat Kohli’s Record Become Youngest Batter To Complete 4000 Ipl Run

Lsg Vs Gt:टी20 में तेजी से 14000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने बटलर, इस प्रारूप में 100वां पचासा जड़ा – Lsg Vs Gt Ipl 2026: Jos Buttler T20 Stats Innings To 14000 T20 Runs And 100th T20 Fifty

Lsg Vs Gt:लखनऊ सुपर जाएंट्स पर भारी पड़ी बटलर-गिल की साझेदारी, गुजरात ने जीता लगातार दूसरा मुकाबला – Ipl 2026 Lsg Vs Gt Result: Lucknow Super Giants Vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Points Table Update

Muzaffarnagar:छपार में फ्लाईओवर से गिरी कार, तीन युवकों की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल – Car Falls From Flyover In Chhapar Muzaffarnagar Three Youths Died

पश्चिम एशिया संकट:पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर की बात, कहा- हम मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं – Putin Pezeshkian Phone Call Iran Russia Relations West Asia Conflict Peace Global Diplomacy Kremlin Statement

Asha Bhosle:’ऐसा लगता है समय ही थम गया,’ आशा भोसले के निधन पर सचिन का भावुक पोस्ट; कोहली ने भी दी श्रद्धांजलि – Indian Cricketers Sachin Tendulkar And Virat Kohli Paid Tribute To Legendary Singer Asha Bhosle

Leave a Comment