पंजाब में दहशत फैलाने के लिए सीमा पार से पाकिस्तान सेना के हैंड ग्रेनेड भेजे जा रहे हैं। इन हैंड ग्रेनेडों को यहां गैंगस्टरों और उनके गुर्गों को उपलब्ध करवाकर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिशें की जा रही हैं।

इस नापाक काम में पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई का बड़ा हाथ है। पिछले दिनों जांच में जुटी पंजाब पुलिस को कुछेक हैंड ग्रेनेड ऐसे मिले जिन्हें पाकिस्तान की ऑर्डिनेंस फैक्टरी (पीओएफ) में तैयार किया गया था।
इस आयुध फैक्टरी में पाकिस्तानी सेना के लिए हथियार, कारतूस, गोला, बारूद व अन्य सैन्य उपकरणों के साथ-साथ यह हैंड ग्रेनेड भी तैयार किए जाते हैं। कुछ महीने पहले बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने भी सीमा पार से आए कुछ ऐसे कारतूसों की खेप पकड़ी थी जिन्हें पाकिस्तानी आयुध फैक्टरी में ही तैयार किया गया था।

