लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘धुरंधर 2’ vs साउथ: 14वें दिन भी रणवीर सिंह का दबदबा, साउथ फिल्मों के छुड़ाए छक्के, जानें 1 अप्रैल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 14 दिन पूरे हो गए हैं. इस फिल्म का रौला अब तक भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म का कलेक्शन दिन- रात बढ़ता ही जा रहा है. इसी बीच इस फिल्म के साथ रिलीज हुईं कुछ साउथ की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक- ठाक काम कर रही हैं. आइये बताते हैं इन सभी फिल्मों का 14वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

‘धुरंधर 2’ का 14वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 14 दि हो चुके हैं. रिलीज के 14वें दिन ये फिल्म बढ़िया कमाई कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने आज रात 8:30 बजे तक 16.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसे मिलाकर इंडिया में कुल कलेक्शन 900 करोड़ के भी पार हो गया है. तो वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन तो जल्दी ही 1500 करोड़ पहुंचने वाला है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों की हालत पस्त कर रखी है.

‘उस्ताद भगत सिंह’ का 14वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पवन कल्याण स्टारर फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ से अच्छे कलेक्शन की उम्मीद थी. लेकिन ये फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई है. फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन रात 8:30 बजे तक सैकनिल्क के मुताबिक 0.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. आसान भाषा में कहें तो फिल्म अब तक 21 लाख रुपये ही कमा पाई है. कुल कलेक्शन 70.85 करोड़ रुपये हो गया है. बीते दिन भी फिल्म का कलेक्शन 35 लाख रुपये ही था.

‘यूथ’ का 14वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
तमिल भाषा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक- ठाक कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन सैकनिल्क के मुताबिक 0.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि ये कलेक्शन बीते दिन के मुकाबले कुछ कम है, लेकिन फिर भी अपनी भाषा में तो ये फिल्म सबसे आगे ही है. वहीं इसका कुल कलेक्शन 40.30 करोड़ रुपये हो गया है.

‘आड़ू 3’ 14वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मलयालम भाषा की ये फिल्म ‘आड़ू 3’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म का हर रोज का कलेक्शन देखकर ही ये अंदाजा लगाया जा सकता है. फिल्म का आज यानी 14वें दिन का कलेक्शन सैकनिल्क के मुताबिक रात 8:30 बजे तक 0.63 करोड़ रुपये हो गया है. रात तक ये कलेक्शन 1 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है.

‘धुरंधर 2’ वर्सेज साउथ फिल्में
रणवीर सिंह स्टारर ये फिल्म हर दिन कलेक्शन के मामले में नए- नए रिकॉर्ड्स बना रही है. हालांकि ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हुई है, ऐसे में इतना कलेक्शन तो इसका बनता भी है. लेकिन केवल एक भाषा में देखा जाए तो तमिल में इस फिल्म ने आज सेकनिल्क के मुताबिक रात 8:30 बजे तक महज 20 लाख का ही कलेक्शन किया है. तो वहीं तेलुगू में फिल्म ने 64 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. जो पवन कल्याण की फिल्म से काफी ज्यादा है. ऐसे में ये फिल्म हर भाषा में ही अच्छा खासा कलेक्शन तो कर ही रही है. साउथ में भी इसे अच्छा कलेक्शन ही माना जाएगा.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले अपने पीछे कितने करोड़ की दौलत छोड़ गईं, इतने देशों में था कारोबार?

पद्म विभूषण से सम्मानित, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और नेशनल अवॉर्ड तक, आशा भोसले को मिले ये अवॉर्ड्स

अक्षय कुमार ने अंधेरी का डुप्लेक्स दिया लीज पर, 1.44 लाख रुपये महीने पर हुई डील पक्की

सचिन तेंदुलकर को बेटे जैसा मानती थीं Asha Bhosle, हर खास पल में शामिल रहे, देखें तस्वीरें

Asha Bhosle Death Reaction: ‘उनकी सुरीली आवाज हमेशा अमर रहेगी’, आशा भोसले के निधन से शोक में डूबे सितारे, अक्षय-भाग्यश्री से करण जौहर तक ने दी श्रद्धांजलि

‘मेरी यात्रा पूरी हो जाएगी’, आशा भोसले के लास्ट पोस्ट ने किया भावुक, अर्जुन तेंदुलकर के शादी में दिखी थी आखिरी झलक

Leave a Comment