लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘धुरंधर 2’ के एक्शन सीन में ऐसा क्या दिखा जो मच गया बवाल! वीडियो हो रहा वायरल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों अलग-अलग वजहों से चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को जहां एक तरफ शानदार विजुअल्स और कहानी के लिए तारीफ मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ अब एक वायरल वीडियो ने नई बहस छेड़ दी है.

रणवीर सिंह के एक्शन सीन में दिखा सिनेमैटोग्राफर?
दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आई एक क्लिप में रणवीर सिंह के किरदार हमजा और पिंडा के बीच का इंटेंस फाइट सीन दिखाया गया है. लेकिन इस सीन में लोगों की नजर एक ऐसी चीज पर जा टिकी, जिसने सबको चौंका दिया. वीडियो में एक मिरर शॉट के दौरान कथित तौर पर कैमरा मैन का रिफ्लेक्शन दिखाई देने का दावा किया जा रहा है. इसी बात को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. 

फैंस कर रहे हैं रिएक्ट
ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और लोग इस पर अलग-अलग तरह की राय दे रहे हैं. कुछ यूजर्स इसे फेक बता रहे हैं. एक ने लिखा, ‘फेक पिक्चर है. AI जनरेटेड है. इसमें असल में कोई कैमरामैन नहीं है.’

वहीं एक दूसरे यूजर ने इसे हॉलीवुड फिल्म द डार्क नाइट से जोड़ते हुए कहा कि, ‘यह उसी से इंस्पायर लगता है, वहां भी एक सीन में ऐसी गलती रह गई थी, शायद यहां भी वैसा ही हुआ है.’ इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने फिल्म के दूसरे सीन पर भी सवाल उठाए हैं. एक यूजर ने दावा किया, ‘एक सीन में गोलीबारी हो रही थी, लेकिन उसमें साउंड इफेक्ट ही नहीं था.’

‘धुरंधर: द रिवेंज’ के बारे में
बता दें, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म धुरंधर का सीक्वल है, 19 मार्च को रिलीज हुई है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमती नजर नहीं आ रही. फिल्म ने बेहद कम समय में कमाई के मामले में बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. सिर्फ तीन दिनों के अंदर ही इसने भारत में 300 करोड़ रुपये नेट कमा लिए, वहीं, वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Kerala Story 2 BO Lifetime: ‘द केरल स्टोरी 2’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन और कितना कमाया मुनाफा?

Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ पर चली सीबीएफसी की कैंची, काटे गए 63 सीन, जानें- अक्षय कुमार की फिल्म का रनटाइम और रेटिंग

पति के निधन के बाद पहली सालगिरह पर भावुक हुईं प्रिया सचदेव, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

हाथों में हाथ थामे Kirti Kulhari ने रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड Rajiv Siddhartha को किया बर्थडे विश, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

‘गुड बॉय माय लव’, दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले, भारी मन से बयां किया दर्द

IPL 2026: Salman Khan ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, भाईजान का 12 साल पुराना ट्वीट वायरल

Leave a Comment