लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का तूफान, नॉर्थ अमेरिका में बनाया ये रिकॉर्ड, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


फिल्ममेकर आदित्य धर ने ‘धुरंधर 2’ से फैंस के दिलों पर जादू कर दिया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 1550 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर. 

दुनियाभर में फिल्म ने किया कितना कलेक्शन?
Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 1564.30 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 385 करोड़ कमा लिए हैं. 17वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 10 करोड़ की कमाई की. वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘पुष्पा 2’ और ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड चेज कर रही है. पुष्पा 2 ने 1724 करोड़ कमाए थे. वहीं बाहुबली 2 ने 1788 करोड़ का कलेक्शन किया था.

नॉर्थ अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड
फिल्म नॉर्थ अमेरिका में धमाका कर रही है. बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 25 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसी के साथ ऐसा करने वाली ये पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. फिल्म ने ‘बाहुबली 2: द कंक्लूजन’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. बाहुबली 2 ने नॉर्थ अमेरिका में 20.80 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था.

फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन 25.65 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म के 14,172 शोज लगे. टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 985.02 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं 1179.30 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया.

‘धुरंधर 2’ के बारे में जाने सबकुछ

फिल्म 2 पार्ट में रिलीज हुई है. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म का पहला पार्ट 2025 में रिलीज हुआ था, जो कि ब्लॉकबस्टर हिट था. फिल्म ने 1300 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. वहीं दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज हुआ है. 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रिव्यूज थे. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म के गाने भी छाए हुए हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले अपने पीछे कितने करोड़ की दौलत छोड़ गईं, इतने देशों में था कारोबार?

पद्म विभूषण से सम्मानित, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और नेशनल अवॉर्ड तक, आशा भोसले को मिले ये अवॉर्ड्स

अक्षय कुमार ने अंधेरी का डुप्लेक्स दिया लीज पर, 1.44 लाख रुपये महीने पर हुई डील पक्की

सचिन तेंदुलकर को बेटे जैसा मानती थीं Asha Bhosle, हर खास पल में शामिल रहे, देखें तस्वीरें

Asha Bhosle Death Reaction: ‘उनकी सुरीली आवाज हमेशा अमर रहेगी’, आशा भोसले के निधन से शोक में डूबे सितारे, अक्षय-भाग्यश्री से करण जौहर तक ने दी श्रद्धांजलि

‘मेरी यात्रा पूरी हो जाएगी’, आशा भोसले के लास्ट पोस्ट ने किया भावुक, अर्जुन तेंदुलकर के शादी में दिखी थी आखिरी झलक

Leave a Comment