{“_id”:”6a673534d0ca0d30430d9a37″,”slug”:”weather-changes-in-delhi-ncr-rain-in-several-areas-2026-07-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम: सुबह से बादलों की लुकाछिपी के बाद हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सोमवार को भीषण गर्मी के बाद एनसीआर में बारिश हुई। मौसम विभाग ने कल ही आज यानी 27 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया था। 28 और 29 जुलाई को बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

गाजियाबाद में झमाझम बारिश
– फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार दोपहर तक भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल नजर आए। हालांकि बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी सुबह से ही जारी थी। दोपहर ढलने के साथ ही मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में बादल छाने के साथ ही एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने कल ही 27 जुलाई यानी आज के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा था कि सुबह से दोपहर तक कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई थी। रात के समय भी हल्की बारिश का एक दौर देखने को मिल सकता है।


