लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘तैयार रहें, मौत कभी भी तुम्हारे दरवाजे…’, कनाडा में कार शोरूम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का फिर आया नाम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर फायरिंग करवाई है. फायरिंग की ये घटना एक कार शोरूम में हुई है. लॉरेंस गैंग से जुड़े मन्ना ब्राम्पटन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फायरिंग का दावा किया है. फायरिंग की यह घटना तब हुई है, जब कनाडा में हाल ही में ऐसी घटनाएं बढ़ गई हैं. पिछले हफ्ते ही कनाडा में 24 घंटे के भीतर गोलीबारी की 2 घटनाएं सामने आई थीं. ये गोलीबारी भी कथित तौर पर लॉरेंस गैंग ने कराई थी.

कार शोरूम के मालिक पर दुश्मनों का साथ देने का आरोप लगा है. लॉरेंस गैंग से जुड़े मन्ना ब्राम्पटन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है और वीडियो भी जारी किया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कनाडा के ब्राम्पटन में मिसिसॉगा में स्थित ऑटोविला कार सेल्स पर फायरिंग की बात कही गई है.

किसने-किसने ली जिम्मेदारी
पोस्ट में लिखा,” वाहेगुरु जी का खालसा. वाहेगुरु जी की फतेह. राम-राम सभी भाइयों को. आज (Autovilla Car Sales), Mani Randhawa Kothi (Mississauga, Brampton, Canada) में फायरिंग हुई है और इसकी जिम्मेदारी MANNA BRAMPTON, BOSS EUROPE और LAWRENCE BISHNOI GROUP लेते हैं. इसे हमने कॉल करके समझाया था कि हमारे दुश्मनों का साथ मत दे, लेकिन इसे प्यार की भाषा समझ नहीं आई.

‘मौत कभी भी तुम्हारे दरवाजे पर आ सकती है’
पोस्ट में आगे लिखा, “यह हमारे दुश्मनों को हथियार उपलब्ध करवाता था और चोरी की कार देता था वारदात में इस्तेमाल करने के लिए. यह तो बस एक ट्रेलर था अगली बार तेरे घर में घुसकर सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे और पूरे ब्रैम्पटन को पता है कि हम घर में घुसकर मारने में एक्सपर्ट हैं. हमारे सभी दुश्मनों को चेतावनी है तैयार रहें, मौत कभी भी तुम्हारे दरवाजे पर आ सकती है.

कनाडा में बढ़ी गोलीबारी की घटनाएं
कनाडा में गोलीबारी की ज्यादातर घटनाओं की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है. मार्च में कैलगरी और मिसिसॉगा में फायरिंग हुई थी. कैलगरी में मलवा टायर के मालिक हरप्रीत बराड़ के घर पर फायरिंग हुई थी. कुलबीर सिंह संधू नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जिम्मेदारी ली थी.

मिसिसॉगा के एक रेस्टोरेंट और कैलिडॉन क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े ठिकाने पर फायरिंग की गई है.  इसकी जिम्मेदारी मन्ना ब्राम्पटन नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट में ली थी. कनाडा की जांच एजेंसियों का मानना है कि फिलहाल किसी बड़े गैंग कनेक्शन की पुष्टि नहीं हुई है. ये घटनाएं संकेत देती हैं कि कुछ युवक दबदबा बनाने के लिए ऐसी वारदातों का सहारा ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें 

‘दुनिया फैसला करे कौन…’, अमेरिकी हमले में ईरानी अधिकारी की पत्नी की मौत पर पेजेश्कियन ने उठाए गंभीर सवाल

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment