लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘तुम्हारे बिना एक साल बीत गया’, संजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर प्रिया सचदेव इमोशनल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


12 जून 2025 को 53 साल की उम्र में संजय कपूर का निधन हुआ था. उनके निधन ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया था. आज एक साल बीतने के बाद भी उनकी पत्नी प्रिया सचदेव इस दर्द से निकल नहीं पाई हैं और संजय से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती हैं. इसी बीच प्रिया सचदेव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर भावुक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत पति को याद किया.

हमें छोड़कर गए एक साल बीत गया है…

प्रिया ने संजय की एक फोटो के साथ लिखा, ‘तुम्हें हमें छोड़कर गए एक साल बीत गया है, लेकिन आज भी तुम्हारी मौजूदगी हमें हर दिन आगे बढ़ने की राह दिखाती है. तुम कभी एक जगह रुककर रहने में विश्वास नहीं करते थे. तुमने हमेशा पूरे जोश, जिज्ञासा और आत्मविश्वास के साथ जिंदगी जी. तुमने अपने आसपास के लोगों को बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘तुम्हें हमेशा प्यार किया जाएगा और हमेशा याद रखा जाएगा. तुम्हारे आदर्श, जिन लोगों की जिंदगी को तुमने छुआ और जो प्यार तुमने दिल खोलकर दिया, वही आज तुम्हारी सबसे बड़ी पहचान हैं. तुम्हारा प्यार आज भी हमारी ताकत है और तुम्हारी यादें हमारे लिए एक आशीर्वाद हैं.’ इसके अलावा उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘तुम्हारे बिना एक साल बीत गया, लेकिन आज भी सुबह उठते ही सबसे पहला ख्याल तुम्हारा आता है और रात को सोने से पहले आखिरी ख्याल भी तुम्हारा ही होता है.’

ये भी पढ़ें: ‘काला हिरन’ फिल्म मामला: Salman Khan की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, फिल्म मेकर अमित जानी को नोटिस भेजा

कैसे हुआ संजय कपूर का निधन?

बता दें कि संजय का निधन लंदन में पोलो खेलते समय हुआ था. हालांकि शुरुआत में आए रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें दिल का दौरा पड़ा. लेकिन कुछ रिपोर्ट्स ने बताया कि उन्हें एक गंभीर एलर्जिक रिएक्शन (एनाफिलैक्टिक शॉक) हुआ था. उनकी मां रानी कपूर ने संजय के अचानक चले जाने से कई सवाल उठाए, जिसके बाद ब्रिटेन के मेडिकल जांच में भी स्पष्ट किया गया था कि उनकी मौत प्राकृतिक थी. 

प्रिया और संजय का रिश्ता 

बात करें प्रिया और संजय के रिश्ते की, तो दोनों की शादी 2017 में हुई थी. उनका एक बेटा है, जिसका नाम अजारियस कपूर है. प्रिया की पहली शादी विक्रम चटवाल से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी सफीरा चटवाल है. हालांकि 2011 में तलाक के बाद संजय ने ही प्रिया के साथ सफिरा की देखभाल की. वहीं संजय कपूर ने पहले फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी, लेकिन 2000 में दोनों अलग हो गए. वहीं 2003 में संजय ने करिश्मा कपूर से शादी की थी, लेकिन 2016 को उनका तलाक हो गया. 

ये भी पढ़ें: Dhamaal 4 Trailer: ‘वेलकम टू द जंगल से ज्यादा अच्छा है…’, ‘धमाल 4’ का ट्रेलर देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

30 हजार करोड़ की संपत्ति पर विवाद

संजय कपूर की मौत के बाद करिश्मा कपूर के बच्चों और प्रिया सचदेव के बीच एक नई बहस छिड़ गई थी, जो कि अब तक सुलझ नहीं पाई. मामला संजय की 30,000 करोड़ की संपत्ति के बंटवारे का है. करिश्मा कपूर के बच्चों का दावा है कि इसमें उन्हें पूरी हिस्सा नहीं मिला है. लेकिन प्रिया सचदेव इस बात से इनकार करती हैं. मामला कोर्ट में चल रहा है. हालांकि, इस विवाद को लेकर करिश्मा का कहना है कि वो इन सब में इन्वॉल्व नहीं हैं और बच्चों के हक के लिए लड़ रही हैं.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘अल्फा’ एक्ट्रेस शरवरी का स्ट्रगल सुन फराह खान हुईं हैरान, 7 साल तक दिए थे ऑडिशन, अब फिल्मों की लगी है लाइन

कंगना रनौत का पहला हीरो, जिसे नौकरानी से रेप के आरोप में कोर्ट ने सुनाई थी 7 साल जेल की सजा

Peddi Box Office: साउथ के आगे बॉलीवुड पस्त, अकेली ‘पेद्दी’ 4 हिंदी फिल्मों पर पड़ी भारी, जानें फ्राइडे कलेक्शन

'लगान' के 25 साल, गदगद हुए आमिर खान हुआ ग्रैंड सेलिब्रेशन, दोनों पत्नियों समेत यूं मनाया जश्न

‘कॉमेडी के नाम पर कलंक…’, प्रणीत मोरे विवाद पर सुनील पाल का फूटा गुस्सा, की सख्त कानून की मांग

Thursday Box Office: गुरुवार को ‘पेद्दी’ की भी हवा हुई टाइट, हॉलीवुड फिल्म से पिछ़़ड़ी ‘है जवानी…’ ‘बंदर’ हुई बेहाल, जानें- कलेक्शन

Leave a Comment