लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तय तारीख से पहले रिलीज होगी ‘है जवानी तो इश्क होना है’? जानें-कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी वरुण-मृणाल की फिल्म

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की तिकड़ी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएगी. ये फिल्म इस साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, हालांकि,लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक  अनुसार, फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज की तारीख को पहले कर दिया है यानी ये अब तय समय से पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. चलिए यहां जानते हैं ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में कब बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है.

है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज की डेट हुई प्री पोन्ड
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ लगभग पूरी हो चुकी है, इसलिए मेकर्स इसे अब जल्दी रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. यानी मेकर्स इसे तय तारीख जून में नहीं बल्कि उससे पहले रिलीज करने के मूड में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक मई में इसकी रिलीज निर्माताओं के लिए फायदेमंद साबित होगी.

 रिपोर्ट में कहा गया है, “फिल्म निर्माता 12 जून के बजाय 22 मई को फिल्म रिलीज करने पर सीरियसली सोच रहे हैं. उन्हें एहसास हुआ है कि फिल्म लगभग तैयार है, इसलिए वे रिलीज को तीन हफ्ते पहले कर सकते हैं.”

क्यों प्रीपोन्ड होगी ‘है जवानी तो इश्क होना है’?
रिपोर्ट में आगे कहा गया है, “इसके अलावा, मई के दूसरे पखवाड़े में कंप्टीशन कम है और गर्मियों की छुट्टियां भी चल रही होंगी. यह फिल्म के लिए यंग और फैमिली ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए परफेक्ट टाइम होगा.” रिपोर्ट के मुताबिक हालांकि निर्माताओं ने अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया है. फैसला लेने के बाद, वे फिल्म की नई रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं.

जून में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश
‘है जवानी तो इश्क होना है’ पहले 5 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के साथ क्लैश से बचने के लिए निर्माताओं ने इसे 12 जून तक पोस्टपोन्ड कर जिया था. वरुण धवन स्टारर यह फिल्म इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ से भी मुकाबला करती, क्योंकि यह फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन अब रिपोर्ट के मुताबिक इसे प्री पोन्ड किया जा सकता है.

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘डबल चोरी जैसा…’, राजीव राय ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप, ‘तिरछी टोपीवाले’ गाने पर उठा विवाद

‘हम नए थे और…’, अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज

'लापता लेडीज' की 'फूल' ने खरीदी करोड़ों की शानदार कार, नई गाड़ी के साथ नितांशी गोयल ने दिए पोज

Dacoit BO Day 1: ‘धुरंधर 2’ की दहाड़ के आगे ‘डकैत’ ने भी दिखाया दम, जानें- अदिवि-मृणाल की फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन

Dhurandhar 2 BO Day 23: नई रिलीज ‘डकैत’ के आगे भी ‘धुरंधर 2’ ने काटा गदर, ये तगड़ा रिकॉर्ड भी बनाया, जानें- 23 दिनों का कलेक्शन

अनंत अंबानी के बर्थडे में भजन-कीर्तन में डूबे दिखे रणवीर सिंह से गौरी खान, जाह्नवी कपूर ने किया गरबा डांस, सामने आई Inside वीडियो

Leave a Comment