लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘डबल चोरी जैसा…’, राजीव राय ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप, ‘तिरछी टोपीवाले’ गाने पर उठा विवाद

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


फिल्म इंडस्ट्री में एक पुराने गाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. मशहूर फिल्ममेकर राजीव राय ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि उनकी सुपरहिट फिल्म ‘त्रिदेव’ का पॉपुलर गाना ‘तिरछी टोपीवाले’ बिना इजाजत इस्तेमाल किया गया है. इस मामले ने अब कानूनी रूप ले लिया है और इंडस्ट्री में कॉपीराइट और क्रिएटिव हक को लेकर फिर से बहस शुरू हो गई है.

राजीव राय ने लगाए आरोप 

राजीव राय की कंपनी ट्रिमूर्ति फिल्म्स ने ‘धुरंधर 2’ से जुड़े प्रोडक्शन हाउस और म्यूजिक कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया है. डीएनए इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में राजीव ने आरोप लगाया है कि गाने को फिल्म में इस्तेमाल करने से पहले उनसे कोई परमिशन नहीं ली गई. गाने को बदलकर फिल्म में डालना ‘डबल चोरी’ जैसा है. उन्होंने साफ कहा कि ये सिर्फ गाने का इस्तेमाल नहीं, बल्कि उनकी मेहनत और क्रिएटिव काम का गलत फायदा उठाना है. 

दूसरी तरफ, टी-सीरीज का कहना है कि उनके पास गाने के म्यूजिक राइट्स हैं, इसलिए वो इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि राजीव राय का ने कहा कि म्यूजिक राइट्स होने का मतलब ये नहीं कि गाने को फिल्म के सीन में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ना तो उनसे इजाजत ली गई और ना ही उन्हें कोई क्रेडिट दिया गया, जो पूरी तरह गलत है. 

तिरछी टोपीवाले गाने की टीम 

बता दें कि 1989 में आई फिल्म त्रिदेव का गाना ‘तिरछी टोपीवाले’ अपने समय का बहुत बड़ा हिट था, जिसे माधुरी दीक्षित, सोनम और संगीता बिजलानी पर फिल्माया गया था. इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे और संगीत कल्याणजी आनंदजी ने तैयार किया था. वहीं ये गाना आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रिलीज किया गया है. फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना जैसे शानदार कलाकार नजर आए है. 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Kerala Story 2 BO Lifetime: ‘द केरल स्टोरी 2’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन और कितना कमाया मुनाफा?

Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ पर चली सीबीएफसी की कैंची, काटे गए 63 सीन, जानें- अक्षय कुमार की फिल्म का रनटाइम और रेटिंग

पति के निधन के बाद पहली सालगिरह पर भावुक हुईं प्रिया सचदेव, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

हाथों में हाथ थामे Kirti Kulhari ने रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड Rajiv Siddhartha को किया बर्थडे विश, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

‘गुड बॉय माय लव’, दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले, भारी मन से बयां किया दर्द

IPL 2026: Salman Khan ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, भाईजान का 12 साल पुराना ट्वीट वायरल

Leave a Comment