लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- जवाबी कार्रवाई से डरा अमेरिका, नहीं हुई कोई बातचीत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बातचीत के दावे पर ईरान का बड़ा बयान सामने आया है. तेहरान ने ट्रंप के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उनके साथ कोई बातचीत नहीं हुई है.

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से संबद्ध मीडिया का कहना है कि ट्रंप के साथ कोई बातचीत नहीं हुई और उनका दावा है कि ट्रंप ने ईरान की जवाबी कार्रवाई के डर से अपना रुख बदल लिया है. आईआरजीसी की ओर से कहा गया कि ईरान की प्रतिक्रिया के डर से डोनाल्ड ट्रंप ने अपना 48 घंटे का अल्टीमेटम वापस ले लिया.

ट्रंप और अमेरिका ने पीछे हटाए कदमः इब्राहिम रजाई

इस दौरान ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा कमिटी के प्रवक्ता इब्राहिम रजाई ने कहा, ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका ने फिर से अपने कदम पीछे हटा लिए हैं. हमारा अभियान लगातार तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है. यह शैतान (डोनाल्ड ट्रंप) के लिए एक और हार है.’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या किया दावा?

दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका अगले पांच दिनों तक ईरान के पॉवर प्लांट्स पर किसी तरह का हमला नहीं करेगा. उन्होंने दावा किया है अमेरिका और ईरान के बीच काफी सकारात्मक और उत्पादक बातचीत हुई है, जिसके बाद उन्होंने पेंटागन से ईरानी पॉवर प्लांट और ऊर्जा ढांचों के खिलाफ किसी भी सैन्य हमले को टालने का आदेश दिया है. उन्होंने यह भी दावा किया है दोनों देशों के बीच मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और तनाव को पूरी तरह से खत्म करने के लिए गंभीर बातचीत जारी है.

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का पूर्ण समाधान निकलना वार्ता का उद्देश्यः ट्रंप

उन्होंने आगे कहा, ‘ईरान के साथ पिछले दो दिनों में बेहद सकारात्मक बातचीत हुई है, जिसका उद्देश्य मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का पूर्ण समाधान निकालना है. बातचीत का यह दौर पूरे हफ्ते जारी रहेगा. दोनों देशों के बीच विस्तृत चर्चाओं के सकारात्मक रवैये को देखते हुए मैंने अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) को निर्देश दिया है कि ईरान के पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर सभी सैन्य हमलों को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया जाए.’

यह भी पढ़ेंः ‘ईरान में पावर प्लांट पर हमले का प्लान टाला’, मिडिल ईस्ट जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान से बातचीत फेल होने पर तिमतिमाए ट्रंप, कहा- ईरान को फिर से स्टोन एज में भेज देंगे

अमेरिका के सिएटल में स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा स्थापित, शहर में भारतीय नायक की होगी पहली मूर्ति

पाकिस्तान में फेल हुई ईरान और अमेरिका की बातचीत तो आया नेतन्याहू का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

पाकिस्तान में अराघची-विटकॉफ के बीच नोकझोंक, मीटिंग में हाथापाई की नौबत, तुर्किए मीडिया की रिपोर्ट में दावा

इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका! ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरने दिए 2 तेल टैंकर

US Iran Peace Talks: पाकिस्तान में अमेरिका से ईरान की बातचीत क्यों हुई फेल? तेहरान ने दिया जवाब, कहा- होर्मुज पर कंट्रोल…

Leave a Comment