लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रंप की हमले की धमकियों के बीच क्यूबा की मदद को आगे आया रूस, क्रूड ऑयल से भरा टैंकर भेजा; मानसास पोर्ट पर पहुंचा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग से दुनिया में मचे ऊर्जा संकट की जद में कई देश आए हैं. ऐसे में सोमवार को क्यूबा की मदद करने के लिए रूस आगे आया है. रूस ने क्यूबा को क्रूड ऑयल से भरा एक लाख टन कार्गो पहुंचाया है. यह रूसी टैंकर क्यूबा के तट पर पहुंच गया है. इसकी पुष्टी रूसी परिवहन मंत्रालय ने की है. उन्होंने बताया कि जहाज फिलहाल मानसास पोर्ट पर अनलोडिंग के लिए इंतजार कर रहा है. रूस से यह मदद ऐसे समय आई है, जब डोनाल्ड ट्रंप क्यूबा पर हमले की धमकी दे रहे हैं. 

क्रेमलिन प्रवक्ता पेसकोव ने अपने बयान में क्या बताया?

इससे अलावा क्रेमलिन प्रवक्ता पेसकोव ने बयान जारी करते हुए कहा कि रूस क्यूबा की मदद करना अपना कर्तव्य समझता है. पेसकोव ने कहा कि मॉस्को को खुशी है कि पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की खेप क्यूबा पहुंच गई है. यह लाइफ सपोर्ट सिस्टम को चलाने, बिजली बनाने और लोगों को मेडिकल हेल्प समेत अन्य सर्विस देने के लिए जरूरी है. 

संकट में क्यों है क्यूबा? 

दरअसल, अमेरिका ने हाल ही में तेल पर बैन लगाया हुआ है. इससे क्यूबा के हालात बेहद ही खराब हो गए हैं. यहां गाड़ियों को तेल नहीं मिल रहा है. फ्यूल की कमी के चलते हवाई सेवाएं ठप हो गई है. 

इसके अलावा एक हफ्ते में दो बार देश का नेशनल पावर ग्रिड भी फेल हो चुका है. इससे लगभग पूरा देश अंधेरे में डूब गया था. हालात इतने बुरे हैं कि अस्पतालों में भी बिजली नहीं मिल रही. इसकी वजह से मरीजों के ऑपरेशन तक नहीं हो पा रहे हैं.

अमेरिका क्यूबा पर जल्द हमला कर सकता है: ट्रंप
एक तरफ क्यूबा अपने उर्जा संकट से जूझ रहा है तो वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नई जंग का ऐलान करते हुए दुनिया को चौंकाया है. ईरान युद्ध के बीच ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका जल्द ही क्यूबा पर हमला कर सकता है. ट्रंप लगातार क्यूबा पर हमलावर रहे हैं. वह क्यूबा के खिलाफ उसी तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, जो उन्होंने ईरान और वेनेजुएला को लेकर की थी. इस साल के शुरुआत में अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला किया था. इसके अलावा 28 फरवरी को अमेरिका पर हमला कर दिया. अब लगातार ट्रंप अपने बयान के जरिए क्यूबा को हमले की धमकी दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: ईरान ने कबूली IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत, इजरायल ने किया था मारने का दावा

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका! ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरने दिए 2 तेल टैंकर

US Iran Peace Talks: पाकिस्तान में अमेरिका से ईरान की बातचीत क्यों हुई फेल? तेहरान ने दिया जवाब, कहा- होर्मुज पर कंट्रोल…

US Iran Peace Talks Failed: पाकिस्तान में पीस टॉक के बीच ट्रंप को कॉल करते रहे जेडी वैंस, खुद बताया कितनी बार हुई बात?

हॉर्मुज में US के दो गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर तैनात, आखिर कैसे जहाज, ड्रोन और हेलीकॉप्टर समुद्र में छुपी बारूदी सुरंगे हटाएंगे

‘भरोसा नहीं’, अमेरिका से बातचीत फेल होने पर ईरान संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने जानें क्या कहा?

US Iran Peace Talks In Pakistan: अमेरिका-ईरान के बीच क्यों आसान नहीं समझौता, पाकिस्तान के पूर्व हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने दिया जवाब

Leave a Comment