लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रंप की गाजा योजना को इस्राइल ने ठुकराया:नेतन्याहू की दो टूक, कहा- हमास के हथियार डालने तक नहीं हटेगी सेना – Israel-rejects-donald-trump-15-point-gaza-plan-benjamin-netanyahu-hamas-disarmament

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इस्राइल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा के लिए 15 सूत्री योजना को खारिज कर दिया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि जब तक हमास पूरी तरह हथियार नहीं डाल देता, तब तक इस्राइली सेना गाजा से पीछे नहीं हटेगी। नेतन्याहू ने मंत्रिमंडल की बैठक में कहा, “इस्राइल 15 सूत्री दस्तावेज को खारिज करता है।” उन्होंने जुलाई के अंत में हमास की ओर से समर्थन किए गए प्रस्ताव का जिक्र करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, “इस्राइली सेना तब तक किसी तरह की वापसी नहीं करेगी, जब तक हमास को वास्तव में निरस्त्र नहीं कर दिया जाता। हमारी सेना और हमारे नागरिकों के खिलाफ खतरों को नाकाम करने का काम जारी रहेगा।” नेतन्याहू का यह बयान गाजा युद्ध खत्म करने के ट्रंप के प्रयासों के एक अहम हिस्से को खारिज करता है। इस्राइल का कहना है कि उसकी सेना की वापसी से पहले हमास को अपने हथियार छोड़ने होंगे।

ट्रंप ने किया था गाजा में शांति समझौते का एलान

ट्रंप ने पिछले महीने कहा था कि संघर्ष खत्म करने की उनकी योजना में बड़ी सफलता मिली है, जिसके तहत इस्राइल और हमास दोनों इस ढांचे पर सहमत हो गए हैं। इसके बाद युद्धविराम लागू हुआ था। ट्रंप ने यह भी कहा था कि 7 अक्टूबर 2023 को इस्राइल पर हुए हमले के बाद शुरू हुए युद्ध से पहले करीब दो दशक तक गाजा पर नियंत्रण रखने वाले हमास ने हथियार डालने पर सहमति जताई थी।

हालांकि, पिछले अक्टूबर में हुए युद्धविराम के बावजूद इस्राइल ने गाजा में हमले जारी रखे हैं। नेतन्याहू के ताजा रुख से ट्रंप की गाजा योजना के अगले चरण में हमास के निरस्त्रीकरण का मुद्दा सबसे अहम हो गया है। इस्राइल ने साफ कर दिया है कि जब तक फलस्तीनी सशस्त्र समूह के पास हथियार हैं, तब तक वह अपनी सेना की वापसी के लिए तैयार नहीं है।

नेतन्याहू ने खुले तौर पर नकारी ट्रंप की योजना

इस्राइल के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू पर उनके कट्टरपंथी दक्षिणपंथी सहयोगियों की ओर से नई मंत्रिमंडल बैठक बुलाने और गाजा योजना को खत्म करने का दबाव भी है। सर्वेक्षणों के अनुसार, नेतन्याहू सत्ता में बने रहने के लिए कड़े मुकाबले में हैं। 

नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल अपनी आपत्तियों को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा, “उनके पास कुछ विचार हैं। उनमें से कुछ हमें स्वीकार्य हैं और कुछ नहीं हैं। हम जानते हैं कि इन मुद्दों पर अपने रुख पर कैसे कायम रहना है।”

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Team India:क्या चोट के बावजूद फ्रेंचाइजी-पैसों के दबाव में Ipl खेलते हैं खिलाड़ी? Coe के सूत्र का बड़ा खुलासा – Are Players Playing Through Injuries In Ipl Due To Franchise And Financial Pressure

सिद्धार्थनगर में सीएम योगी बोले:सपा-कांग्रेस समाज को जाति के नाम पर बांट रहीं, इनके एजेंडे में विकास नहीं है – Sp And Congress Are Dividing Society Along Caste Lines Cm Yogi Said In Siddharthnagar

सवालों के घेरे में एअर इंडिया टर्बुलेंस:सरकार को डोप टेस्ट की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार, Aaib कर रहा जांच – Air India Phuket-delhi Turbulence: Final Drug Report Awaited, Crew Members Taken Off Roster, Says Govt

Pok:पाकिस्तान ने पीओके के प्रदर्शनकारियों पर क्यों बदला अपना रुख? पहले कहा- आतंकी; अब बता रहा देशभक्त – Pm Sharif Pmln On Back Foot Pok Protesters Calls Them Patriots Soften-stand-joint-awami-action-committee-talks

Jpsc-jssc मामले पर हेमंत सोरेन बोले:’युवाओं को राजनीतिक संरक्षण की जरूरत नहीं, मिलेगा न्याय’ – Hemant-soren-on-jpsc-jssc-students-protest-youth-political-protection-jpsc-exam

Up News:sir के बाद अब यूपी में Ssr, विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने की बड़ी कवायद – Now Ssr In Up After Sir Major Exercise To Rectify Voter List Ahead Of Assembly Elections

Leave a Comment