लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘टॉक्सिक’ में नजर आएगा कियारा का दमदार अंदाज, किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


केजीएफ स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक अपनी अलग और डार्क कहानी के साथ चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म की खास बात इसका दमदार स्टारकास्ट है, जहां कई एक्ट्रेसेस एक साथ नजर आने वाली हैं. इसी बीच कियारा अडवाणी ने अपने किरदार को लेकर खुलासा किया है. आइए जानते हैं कैसा होगा फिल्म में उनका किरदार.

फिल्म में कैसा है कियारा को रोल
बता दें, फिल्म में कियारा आडवाणी ‘नादिया’ का रोल प्ले कर रही है. वहीं अब हाल ही में कियारा आडवाणी ने Grazia को दिए इंटरव्यू में अपने किरदार को लेकर बात की है. कियारा ने अपने किरदार को लेकर बताया कि ‘टॉक्सिक’ में नादिया मेरे लिए अब तक का सबसे अलग और अनोखा किरदार है.

उन्होंने आगे कहा कि गीतू मोहंदास ने जिस तरह इस कैरेक्टर को लिखा है और इसकी जर्नी को शेप दिया है, उसने मुझे काफी एक्साइटेड किया. मैं इस चैलेंज को अपनाने और उनके विजन के हिसाब से इस रोल को निभाने के लिए पूरी तरह तैयार थी.

कियारा का फर्स्ट लुक
कियारा के इस बयान से साफ है कि फिल्म टॉक्सिक  में उनका रोल दमदार और इंट्रेस्टिंग होने वाला है. बता दें फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जिसमे एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लुक में नजर आई. पोस्टर में वह स्टेज पर नंगे पांव खड़ी हैं, उनकी आंखों में दर्द और एक गहरी कहानी झलक रही है. फैंस उन्हें इस अंदाज में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड है. 

बता दें फिल्म का पहला ‘तबाही’ भी रिलीज हो चुका है, जिसमें यश और कियारा आडवाणी नजर एक साथ नजर आए. फिलहाल इसका सिर्फ ऑडियो वर्जन सामने आया है. गाने को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है. इसे हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है.

कब रिलीज होगी फिल्म?
‘टॉक्सिक’ में  यश और कियारा के अलावा नयनतारा , हुमा कुरैशी , तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी  लीड रोल में हैं. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बढ़ कर 4 जून हो गई है.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Kerala Story 2 BO Lifetime: ‘द केरल स्टोरी 2’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन और कितना कमाया मुनाफा?

Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ पर चली सीबीएफसी की कैंची, काटे गए 63 सीन, जानें- अक्षय कुमार की फिल्म का रनटाइम और रेटिंग

पति के निधन के बाद पहली सालगिरह पर भावुक हुईं प्रिया सचदेव, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

हाथों में हाथ थामे Kirti Kulhari ने रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड Rajiv Siddhartha को किया बर्थडे विश, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

‘गुड बॉय माय लव’, दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले, भारी मन से बयां किया दर्द

IPL 2026: Salman Khan ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, भाईजान का 12 साल पुराना ट्वीट वायरल

Leave a Comment