लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

टीवी की सीता दीपिका चिखलिया ने की रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तारीफ, बोलीं- फिल्म का इंतजार है

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


2 अप्रैल को रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का मच अवेटेड टीजर रिलीज हुआ. टीजर में रणबीर कपूर की झलक देखने को मिली. रणबीर कपूर फिल्म में राम के रोल में हैं. टीजर को फैंस ने काफी पसंद किया. सेलेब्स भी टीजर की तारीफ कर रहे हैं.

अब टीवी की सीता दीपिका चिखलिया ने टीजर की तारीफ की है. दीपिका चिखलिया को रामानंद सागर की रामायण में सीता का रोल प्ले किया था. इस रोल ने उन्हें बहुत फेमस कर दिया. आज भी लोग उन्हें सीता मां के तौर पर पूजते हैं.

दीपिका ने की ‘रामायण’ की तारीफ

दीपिका ने कहा कि उन्हें टीजर पसंद आया और वो फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बैचेन हैं. इंडिया टुडे से बातचीत में दीपिका ने कहा, ‘मैंने टीजर देखा और ये बहुत ग्रैंड हैं. बहुत रिच लग रहा है. उन्होंने बहुत अच्छे से बनाया है. अब मैं फिल्म का इंतजार कर रही हूं. ये बहुत खूबसूरत लग रहा है. इसमें कोई शक नहीं है.’

रामायण की बात करें तो फिल्म को नितेश तिवारी ने बनाया है. नमित मल्होत्रा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं. वहीं साई पल्लवी सीता मां के रोल में हैं. रबि दुवे लक्ष्मण का रोल प्ले करेंगे. हनुमान का रोल सनी देओल निभा रहे हैं. फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा. दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा.

दीपिका चिखलिया की बात करें तो वो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने सीता मां का रोल कर पहचान बनाई. वो 1980s में रामानंद सागर की रामायण में दिखी थीं. इस शो में अरुण गोविल भगवान राम के रोल में थे. दीपिका ने कई फिल्मों में भी काम किया है. वो सुन मेरी लैला, चीख, घर का चिराग, रुपये दस करोड़, खुदई, गालिब जैसी फिल्मों में दिखीं.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले अपने पीछे कितने करोड़ की दौलत छोड़ गईं, इतने देशों में था कारोबार?

पद्म विभूषण से सम्मानित, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और नेशनल अवॉर्ड तक, आशा भोसले को मिले ये अवॉर्ड्स

अक्षय कुमार ने अंधेरी का डुप्लेक्स दिया लीज पर, 1.44 लाख रुपये महीने पर हुई डील पक्की

सचिन तेंदुलकर को बेटे जैसा मानती थीं Asha Bhosle, हर खास पल में शामिल रहे, देखें तस्वीरें

Asha Bhosle Death Reaction: ‘उनकी सुरीली आवाज हमेशा अमर रहेगी’, आशा भोसले के निधन से शोक में डूबे सितारे, अक्षय-भाग्यश्री से करण जौहर तक ने दी श्रद्धांजलि

‘मेरी यात्रा पूरी हो जाएगी’, आशा भोसले के लास्ट पोस्ट ने किया भावुक, अर्जुन तेंदुलकर के शादी में दिखी थी आखिरी झलक

Leave a Comment