लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

टाइम्स स्क्वायर में छा गए ‘रामायण’ के रवि दुबे, फैंस ने दिया शानदार ट्रिब्यूट, भावुक हुए एक्टर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


किसी भी कलाकार के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि तब होती है, जब उसके काम को दुनियाभर में पसंद किया जाता है. हाल ही में एक्टर रवि दुबे के साथ ऐसा ही एक खास और इमोशनल पल देखने को मिला, जिसने उनके करियर को और ऊंचाई दी है. न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर उनकी तस्वीरें बड़े-बड़े डिजिटल बिलबोर्ड्स पर दिखाई गईं. ये सम्मान किसी ब्रांड या फिल्म प्रमोशन का हिस्सा नहीं था, बल्कि उनके फैंस की तरफ से दिया गया एक खास तोहफा था, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है.

रवि दुबे ने जताया आभार 

रवि दुबे जल्द ही फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले हैं. उनके इस रोल को लेकर फैंस में पहले से ही बहुत उत्साह है. फैंस ने टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड्स पर दिखाई गई तस्वीरों में रवि एक मजबूत योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं, जो उनके किरदार की झलक देता है. इस सरप्राइज को देखकर रवि दुबे खुद भी हैरान रह गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इमोशन को शेयर करते हुए लिखा कि ‘वाह… क्या आप लोगों ने मुझे टाइम्स स्क्वायर पर लगा दिया? इतने सालों के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं कितना खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऐसे फैंस मिले हैं जो परिवार बन गए हैं. मैंने अभी ये देखा और मैं सच में इमोशनल हूं. इस प्यार के लिए धन्यवाद… यह मेरे लिए सब कुछ है जय श्री राम.’

इस साल रिलीज होगा फिल्म का पार्ट 1 

बता दें कि रवि दुबे ने बहुत मेहनत से टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. अब जब वो ‘रामायण’ जैसे बड़े और पौराणिक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं, तो उनसे उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं. टाइम्स स्क्वायर पर मिला ये ट्रिब्यूट सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि उनके फैंस के भरोसे और प्यार की मिसाल है. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ को 2 हिस्सों में बनाया गया है, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में रिलीज होगा. फिल्म में रवि के अलावा रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, अरुण गोविल जैसे कई कलाकार नजर आने वाले है.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Kerala Story 2 BO Lifetime: ‘द केरल स्टोरी 2’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन और कितना कमाया मुनाफा?

Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ पर चली सीबीएफसी की कैंची, काटे गए 63 सीन, जानें- अक्षय कुमार की फिल्म का रनटाइम और रेटिंग

पति के निधन के बाद पहली सालगिरह पर भावुक हुईं प्रिया सचदेव, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

हाथों में हाथ थामे Kirti Kulhari ने रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड Rajiv Siddhartha को किया बर्थडे विश, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

‘गुड बॉय माय लव’, दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले, भारी मन से बयां किया दर्द

IPL 2026: Salman Khan ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, भाईजान का 12 साल पुराना ट्वीट वायरल

Leave a Comment