Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर जाना जाता है. कहा जाता है कि अगर आपको एक सफल, समृद्ध और सम्मानपूर्वक जीवन जीने की चाहत है, तो आपको इनकी बताई बातों को अपनी जिंदगी में शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. आचार्य चाणक्य के अनुसार, दुनिया में सबसे ताकतवर इंसान वह नहीं है जो दूसरों को हराता है, बल्कि सबसे ताकतवर वह है जो खुद पर और अपनी आदतों पर कंट्रोल रखना जानता है. मानव जाति को सही रास्ता दिखाने के लिए उन्होंने कई अहम बातों का जिक्र किया था, जिन्हें हम आज के समय में ‘चाणक्य नीति’ के नाम से जानते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर आपको जितना हो सके कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए. उनके अनुसार, अगर आप इन चीजों को कंट्रोल कर लेते हैं, तो आपकी जिंदगी की ज्यादातर टेंशन हमेशा के लिए खत्म हो सकती है और साथ ही आपको एक सफल जीवन जीने का मौका भी मिल सकता है. तो चलिए, ऐसी ही 5 चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जिन पर आपको आज से ही कंट्रोल रखना शुरू कर देना चाहिए.

अपने गुस्से पर रखें कंट्रोल
आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन उसका गुस्सा या फिर क्रोध ही है. जब हमें गुस्सा आता है, तो हमारा दिमाग सही से काम करना बंद कर देते हैं. गुस्से के मूड में हम अक्सर सामने वाले से कुछ ऐसा कह देते हैं या फिर कर देते हैं, जिसकी वजह से उनका दिल दुखता है और कई बार हमारे खुद के काम भी बिगड़ने लगते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार जो इंसान अपने गुस्से को कंट्रोल में नहीं रख पाता, लोग उससे दूरी बनाने लग जाते हैं. उनके अनुसार जब भी आपको गुस्सा आए, तो तुरंत कुछ बोलने की जरूरत नहीं है. थोड़ी देर खुद को शांत रखें, लंबी सांस लें और फिर अच्छे से चीजों को सोचें.
ये भी पढ़ें: इन 3 लोगों के सामने हमेशा बंद रखें अपना मुंह, एक सही सलाह भी बन सकती है आपकी ही बर्बादी की वजह
अपनी बोली पर कंट्रोल रखें
चाणक्य नीति के अनुसार हम जो कुछ भी बोलते हैं, उसी से यह तय होता है कि लोग हमसे दोस्ती करेंगे या दुश्मनी. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कुछ भी कहने से पहले हमें हमेशा सोच-समझ लेना चाहिए और साथ ही मीठी बोली का ही इस्तेमाल भी करना चाहिए. अगर आप बिना सोचे कुछ भी बोल देते हैं, तो इसकी वजह से अच्छे-खासे रिश्ते टूट भी जाते हैं. चाणक्य के अनुसार कड़वी बातें किसी चोट की तरह होती हैं, जो जल्दी नहीं भरतीं. अगर आप अपनी जुबान पर कंट्रोल रखते हैं, तो फालतू के झगड़ों और लड़ाइयों से बच सकते हैं. इसलिए हमेशा कम बोलें, लेकिन काम का और अच्छा बोलें.
अपनी इच्छाओं पर कंट्रोल रखना सीखें
हमारा मन बहुत ही चंचल होता है. इसे एक जगह पर टिकना या ठहरना नहीं आता. कभी कुछ करने का मन करता है, तो कभी कुछ और. आचार्य चाणक्य के अनुसार, अगर आप अपने मन और लालच पर कंट्रोल नहीं रखेंगे, तो आप जीवन में कभी भी खुश नहीं रह पाएंगे. उनके अनुसार, हमारी गलत इच्छाएं हमें हमारे जीवन के लक्ष्यों से भटका देती हैं. अगर आप नहीं चाहते कि ऐसा हो, तो सबसे पहले अपने मन और इच्छाओं को कंट्रोल में रखें और ज्यादा से ज्यादा ध्यान अपनी जरूरी चीजों पर दें.
ये भी पढ़ें: 30 साल के होने से पहले जान लें आचार्य चाणक्य की ये 7 बातें, वरना बाद में हाथ लगेगा सिर्फ पछतावा
फिजूलखर्ची पर कंट्रोल करना सीखें
आचार्य चाणक्य की अगर मानें, तो हमारे लिए पैसा कमाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी उसे सही तरीके से खर्च करना भी है. उनके अनुसार, हमें कभी भी दिखावे के चक्कर में बिना सोचे-समझे फालतू की चीजों में पैसे नहीं उड़ाने चाहिए. जो लोग बिना सोचे-समझे अपने पैसे बेकार की चीजों में उड़ाते हैं, वे मुसीबत के समय दूसरों के सामने हाथ फैलाने पर मजबूर हो जाते हैं. चाणक्य के अनुसार, आपको पैसे हमेशा अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करने चाहिए और साथ ही कुछ पैसे बचाकर भी रखने चाहिए. आपके बचे हुए पैसे मुश्किल के समय आपके काम आते हैं.
तरक्की पाने के लिए आलस पर रखें कंट्रोल
चाणक्य नीति के अनुसार, हमारी तरक्की का सबसे बड़ा दुश्मन हमारा आलस है. आज के काम को कल पर टालना, आलसी लोगों की सबसे बड़ी निशानी है. आचार्य चाणक्य का हमेशा से यह मानना था कि एक आलसी इंसान कभी भी समय की कीमत नहीं समझता है और जीवन में पीछे छूट जाता है. उनके अनुसार, अगर आप आलस को छोड़कर थोड़े से एक्टिव हो जाते हैं, तो अपने बड़े से बड़े कामों को भी सही समय पर पूरा कर पाएंगे. अपने आलस पर कंट्रोल रखकर और मेहनत और डिसिप्लिन का रास्ता अपनाकर आप अपनी जिंदगी को काफी ज्यादा आसान बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें: हर माता-पिता को बच्चों को जरूर सिखानी चाहिए ये 6 बातें, बचपन में डाली गई ये आदतें तय कर सकती हैं उनका पूरा भविष्य


