
Swapna Shastra: सपनों की अगर बात करें तो ये हर व्यक्ति के जीवन का ऐसा हिस्सा है जिसे हम या तो अजीब समझते हैं या फिर रहस्यमयी. स्वप्न शास्त्र के अनुसार आप जिन चीजों को सपने में देखते हैं, वे आपके आने वाले या जीवन से जुड़े हुए हालातों की तरफ भी इशारा कर सकती हैं. अगर आप भी स्वप्न शास्त्र के पीछे छिपे रहस्यों को जानने में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको सपने में दिखने वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको उस समय दिखना शुरू होते हैं जब आपकी जिंदगी में कुछ बुरा होने वाला होता है. अगर आपको सपने में ये चीजें दिखे तो समझ जाएं कि आने वाले समय में कोई बड़ी परेशानी या फिर समस्या आपकी जिंदगी में आ सकती है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपको इन सपनों को नजरअंदाज करने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए.

दांत टूटते या गिरते देखना
अगर आप अपने सपने में दांतों को टूटते या फिर गिरते हुए देख रहे हैं, तो यह एक बेहद ही अशुभ संकेत है. अगर आपको सपने में इनमें से कोई भी दिख रहा है तो इसका अर्थ होता है कि आपको जल्द कोई बुरी खबर मिलने वाली है या फिर मेंटल स्ट्रेस होने का खतरा है. इस तरह का सपना बताता है कि आने वाले समय में आपके जिंदगी में कॉन्फिडेंस की कमी भी हो सकती है. अगर आपको सपने में यह दिखे तो इसे नजरअंदाज न करें.
यह भी पढ़ें: आपके दिल के दबे जज्बातों की कहानी बताते हैं ये सपने, खुद को जानने के लिए जरूर पढ़ें
काला या अंधेरा छा जाना
अगर आपके सपने में अचानक से ही हर तरफ अंधेरा छा जाए या फिर काला सा दिखने लगे, तो आपको इसे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. सपने में ऐसा दिखना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आने वाले समय में आपको बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस तरह का सपना किसी बड़े और गलत फैसलों की तरफ भी इशारा करता है. अगर आपको सपने में यह दिखे तो कोई भी कदम काफी सोच-समझकर उठाना शुरू कर दें.
रोते हुए लोग या शोर सुनना
अगर आप अपने सपने में रोते हुए लोगों को देख रहे हैं या फिर जोर-जोर की चीखें और आवाजें सुन रहे हैं, तो इन्हें भी काफी अशुभ संकेत माना जाता है. इस तरह का सपना जल्द घटने वाली किसी अशुभ घटना, मेंटल स्ट्रेस या फिर परिवार में झगड़े की तरफ इशारा कर सकता है. अगर इस तरह के सपने आपको आए, तो अपने मन को शांत कर लें और पूरे धैर्य के साथ किसी काम को करें.
टूटा हुआ घर या मंदिर देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में टूटा हुआ घर या फिर मंदिर दिखाई दे रहा है, तो इसे काफी अशुभ माना जाता है. इस तरह का सपना परिवार में बढ़ने वाले स्ट्रेस, पैसों के नुकसान और मेंटल प्रॉब्लम्स की तरफ इशारा करते हैं. इस समय आप अपने जीवन में स्टेबिलिटी बनाकर रखें यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है.
यह भी पढ़ें: सिर्फ खास लोगों को ही सपने में दिखती हैं ये 5 चीजें, जानिए इन सपनों के पीछे छिपा असली रहस्य
The post जीवन में कुछ गलत होने से पहले सपने में दिखती हैं ये चीजें, भूलकर भी न करें नजरअंदाज करने की गलती appeared first on Prabhat Khabar.
