लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जंग के बीच ईरान ने चीन को दिया बड़ा झटका, होर्मुज स्ट्रेट से लौटाए बीजिंग के दो जहाज, IRGC बोला- बंद है रास्ता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान ने शुक्रवार (27 मार्च 2026) स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में चीन के दो जहाज रोक दिए. तेहरान के इस कदम ने दुनिया को चौंका दिया है क्योंकि वो अब तक ये कहता रहा है कि इस समुद्री रास्ते से सिर्फ इजरायल और अमेरिका के सहयोगी देशों के जहाज नहीं गुजरेंगे. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है और उसने अमेरिका और इजरायल के सहयोगियों से जुड़े जहाजों को वहां से गुजरने के खिलाफ चेतावनी दी है.

चीन के दो जहाजों को ईरान ने भेजा वापस

वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने चीन के स्वामित्व वाले दो शिप को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से वापस भेज दिया. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि CSCL Indian Ocean और CSCL Arctic Ocean नाम के दो चीनी जहाज ईरान के दक्षिणी बंदरगाह बंदर अब्बास के पास लारक द्वीप के नजदीक से ही वापस मुड़ गए. Nour News के अनुसार, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है कि उसने अलग-अलग देशों के तीन कंटेनर जहाजों को वापस लौटा दिया और उन देशों के बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों पर रोक लगा दी है, जो अमेरिका और इजरायल का समर्थन करते हैं.

किन जहाजों को होर्मज स्ट्रेट से गुजरने दे रहा ईरान?

WSJ ने ये भी बताया कि होर्मुज स्ट्रेट से अब सिर्फ उन्हीं जहाजों को गुजरने की इजाजत दी जा रही है, जिन पर ईरान के लिए घरेलू सामान, कारें, कपड़े और दवाएं जैसी चुनिंदा सामान लदे हैं. जबकि अनाज ले जाने वाले कुछ जहाजों को काफी देरी के बाद हाल ही में ईरान के बंदरगाहों में एंट्री करने की इजाजत मिली है.

इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने ईरान पर और तेज हमले की चेतावनी दी है. पेंटागन मिडिल ईस्ट में 10,000 तक अतिरिक्त थल सैनिकों को भेजने पर विचार कर रहा है. अमरिका का कहना है कि इससे ईरान पर हमला करने के विकल्प बढ़ेंगे. ट्रंप ने ईरानी एनर्जी सेक्टर पर हमला नहीं करने के फैसले को तीन और बढ़ा दिया है. 

चीन और ईरान के संबंध काफी पुराने हैं. ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से पहले से चीन ईरान को हथियार बेचता रहा है, लेकिन सुरक्षा गारंटी देने से बचता रहा है. वहीं ईरान अपना 90 फीसदी तेल चीन को बेचता है.

ये भी पढ़ें : Middle East War: इजरायल पर रॉकेट की बारिश, हिज़्बुल्लाह के हमले से मचा हड़कंप, एक की मौत कई लोग घायल

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

US Iran Peace Talks In Pakistan: अमेरिका-ईरान के बीच क्यों आसान नहीं समझौता, पाकिस्तान के पूर्व हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने दिया जवाब

जंग या समझौता? इस्लामाबाद में वेंस-शहबाज की मुलाकात, बढ़ी हलचल

US Iran Peace Talks In Pakistan: ‘हमें आपका इंतजार…’, ईरान पर दबाव बनाने के लिए ट्रंप का नया पैंतरा, तेल को लेकर दिया बड़ा बयान

इस्लामाबाद में चल रही शांति वार्ता, इधर हॉर्मुज पहुंचे अमेरिका के वॉरशिप, क्या करने वाले हैं ट्रंप?

होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा

US Iran Ceasefire Talks In Islamabad: लेबनान के प्रधानमंत्री नहीं जाएंगे अमेरिका, इजरायली हमलों के बीच रद्द की यात्रा

Leave a Comment