लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या बनते-बनते बिगड़ जाते हैं आपके भी काम? वास्तु शास्त्र से जानें इसे ठीक करने के अचूक उपाय

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की अगर बात करें तो इसका हमारे जीवन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान हम इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन करते हैं तो इसके परिणाम काफी सुखद और जीवन में समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज कर दिया जाए तो जीवन में परेशानियां बढ़ने भी लग जाती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कई तरह के समस्याओं से निपटने का भी तरीका बताया गया है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए होने वाली हैं जिनके काम हर बार बनते-बनते बिगड़ जाते हैं. अगर खूब मेहनत करने के बाद भी आपको कामों में सफलता नहीं मिल रही है, नौकरी में रुकावट आ रही है, बिजनेस में नुकसान हो रहा है या फिर घर पर हर समय स्ट्रेस का माहौल है तो आपको इस आर्टिकल को पढ़ना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा होना आपकी किस्मत नहीं है, बल्कि ऐसा होने के पीछे आपके घर की बिगड़ी हुई एनर्जी का सबसे बड़ा हाथ है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर की दिशा, रखी हुई चीजें और घर का माहौल सीधे आपकी जिंदगी पर अपना असर डालता है. तो चलिए अब जानते हैं कि किस तरह से आप बार-बार बनते हुए कामों के बिगड़ने की इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

मुख्य द्वार की साफ-सफाई और पॉजिटिव एनर्जी

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को काफी ज्यादा महत्वपूर्ण बताया गया है. अगर आप इस जगह को गंदा रखते हैं या फिर दरवाजे और दीवार टूटे हुए होते हैं तो आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी भी भी प्रवेश नहीं कर पाती है. अगर आप जीवन में सफल और समृद्ध होना चाहते हैं तो सुबह उठने के बाद सबसे पहले मुख्य दरवाजे की सफाई करें. आप अगर चाहें तो यहां अपर एक दीपक भी जला सकते हैं. इसके अलावा आपको अपने मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक और रंगोली जैसे शुभ चिन्ह भी बना लेने चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और देखते ही देखते सारे रुके हुए काम भी पूरे होने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: घर की सीढ़ियों पर बैठने की एक गलती छीन सकती है आपकी सुख-शांति, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

उत्तर-पूर्व दिशा की वैल्यू समझें

हमारे वास्तु शास्त्र में घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी कि ईशान कोण को काफी ज्यादा पवित्र माना गया है. शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी इस दिशा में भारी चीजें या फिर गंदगी नहीं रखनी चाहिए. इस जगह को आपको हमेशा साफ रखना चाहिए और यहां पर हल्की चीजों को ही रखना चाहिए. आप अगर चाहें तो इस जगह पर पानी का कलश या फिर पौधे भी रख सकते हैं. मान्यताओं के अनुसार अगर इस दिशा की एनर्जी सही हो तो आप मेंटली शांत रहने लगते हैं और आपके फैसले लेने की कैपिसिटी भी बेहतर होती चली जाती है.

किचन और अग्नि तत्व का बैलेंस

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर के किचन में ही अग्नि तत्व की जगह होती है. अगर आप किचन को गलत जगह पर बनवा लेते हैं या फिर किचन में गंदगी रखते हैं, तो इसकी वजह से आपके फिनांशियल कंडीशन पर काफी गहरा असर पड़ सकता है. आपको हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए कि किचन दक्षिण-पूर्व दिशा में हो. इसके अलावा आपको यहां पर गैस-चूल्हे और पानी के सोर्स को आसपास भी नहीं रखना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो एनर्जी का बैलेंस सही रहता है और साथ ही आपके घर में तरक्की होती रहती है.

बेडरूम में होनी चाहिए सही व्यवस्था

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपका बेडरूम का काफी गहरा असर आपकी जिंदगी पर पड़ता है. इसके अनुसार जब आप रात को सो रहे होते हैं तो आपको अपना सिर हमेशा ही दक्षिण या फिर पूर्व दिशा में रखना चाहिए. इसके अलावा अगर आपके बेडरूम में किसी भी तरह की टूटी-फूटी और बेकार की चीजें हैं तो आपको उन्हें भी यहां से निकाल देना चाहिए. अगर आप इन बातों का ख्याल नहीं रखेंगे, तो आपका मेंटल स्ट्रेस बढ़ेगा और साथ ही कामों में रुकावट भी आने लगेगी. एक साफ-सुथरा और अच्छे से व्यवस्थित बेडरुम आपको जीवन में सफलता पाने में काफी मदद करता है.

यह भी पढ़ें: फ्रिज के ऊपर रखी ये 5 चीजें बन सकती हैं बीमारी और पैसों की तंगी की वजह, समय रहते हो जाएं सावधान

The post क्या बनते-बनते बिगड़ जाते हैं आपके भी काम? वास्तु शास्त्र से जानें इसे ठीक करने के अचूक उपाय appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment