लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या इंस्टाग्राम से गायब हुई राहुल-विजय की रील?:कांग्रेस ने सरकार पर लगाया आरोप, मंत्रालय ने कही ये बात – Rahul Gandhi Vijay Instagram Reel Block Congress Meity News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नई दिल्ली में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने दावा किया कि राहुल गांधी और अभिनेता-राजनेता विजय की एक रील और फोटो पोस्ट को इंस्टाग्राम ने ब्लॉक कर दिया है। राहुल गांधी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चेन्नई पहुंचे थे। वहां की तस्वीरें साझा करते ही सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज आने लगे। कांग्रेस का आरोप है कि इस लोकप्रियता से घबराकर आईटी मंत्रालय के नियमों का हवाला देकर पोस्ट को रोका गया।

कांग्रेस ने लगाया सरकार पर लगाया साजिश का आरोप

राहुल गांधी के करीबी श्रीवत्स ने एक्स पर जानकारी दी कि इस रील को एक घंटे से भी कम समय में 12 मिलियन व्यूज मिल चुके थे। वहीं, फोटो पोस्ट करीब 46 मिलियन लोगों तक पहुंच चुकी थी। श्रीवत्स का आरोप है कि मेटा ने ब्लॉक करने का कोई ठोस कारण नहीं बताया। उन्होंने इसे सीधे तौर पर आईटी नियमों का असर बताया। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी की सोशल मीडिया पहुंच को लंबे समय से दबाया जा रहा है। उनके यूट्यूब व्यूज और फॉलोअर्स को भी निशाना बनाया जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Rahul Gandhi (@rahulgandhi)

यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान से भारत कर रहा गुप्त वार्ता’: महबूबा का दावा, तीन महीने से चल रहा ये सब; याद दिलाया पुराना रोडमैप

आईटी मंत्रालय ने क्या कहा?

दूसरी ओर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। मंत्रालय के अनुसार, इंस्टाग्राम के अपने आंतरिक सिस्टम ने गलती से इन पोस्ट्स को ब्लॉक कर दिया था। यह एक ऑटोमेटेड सिस्टम की चूक थी, जिसे अब ठीक कर लिया गया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि विपक्ष के नेता की आवाज दबाने का दावा पूरी तरह गलत है। कांग्रेस इसे लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास बता रही है। वहीं, सरकार इसे महज एक तकनीकी ग्लिच करार दे रही है। खबर है कि अब पोस्ट को बहाल कर दिया गया है, लेकिन डाटा और रीच को लेकर बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निष्पक्षता पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

अन्य वीडियो:-





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jpsc-jssc आंदोलन:सीएम हेमंत सोरेन के एलान के बाद छात्रों में खुशी, Cbi जांच की मांग पर आंदोलन जारी – Hemant-soren-tdpl-exam-recruitment-cancelled-cbi-probe-protest

Twisha Sharma Case:cbi का खुलासा- त्विषा ने गिरिबाला-समर्थ की प्रताड़ना से दी जान, चलेगा दहेज हत्या का केस – Twisha Sharma Case Cbi Chargesheet Dowry Death Harassment Samarth Singh Giribala Singh Bhopal

‘राजनीति में संयम जरूरी, निराशा कभी स्थायी नहीं होती’:नई जिम्मेदारी पर बोले पूनिया; किसे बताया टर्निंग पॉइंट? – Politics Patience Necessary Poonia New Responsibility Turning Point Political News In Hindi

चुनाव में काले धन के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:जब्ती की सूचना 24 घंटे में देने का निर्देश, और क्या कहा? – Supreme-court-black-money-elections-cash-seizure-24-hours-investigation

Weather In Up:यूपी में पूरा सप्ताह रहेगा मानसूनी बारिश के नाम, कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा की चेतावनी – Monsoon Rainfall To Intensify In Up From Tomorrow; Heavy Rain Likely Throughout The Week.

Jpsc-jssc आंदोलन:झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, Tdpl की सभी परीक्षाएं और परिणाम रद्द; सीएम सोरेन ने किया एलान – Jpsc-jssc Agitation: Major Decision By The Jharkhand Government; All Tdpl Examinations And Results Cancelled.

Leave a Comment