लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कौन है पाकिस्तानी जासूस नौशाद?:छठी तक की पढ़ाई, ईद पर भी नहीं गया था घर; सभी ने बताई इसकी एक ही कमजोरी, Video – Who Is Pakistani Spy Naushad Ali Studied Only Up To 6th Grade Did Not Even Go Home For Eid

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला नौशाद अली उर्फ लालू इन दिनों देश विरोधी गतिविधियों में गिरफ्तारी के बाद चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दिल्ली में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए नौशाद की जिंदगी और आदतों को लेकर अब गांव में तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं।




Trending Videos

Who is Pakistani Spy Naushad ali Studied Only Up to 6th Grade Did not Even Go Home for Eid

इसी दुकान को चलाता था नौशाद अली
– फोटो : अमर उजाला


फोन पर ही बिताता था पूरा दिन

नौशाद की प्रोफाइल चौंकाने वाली है। महज छठी कक्षा तक पढ़ाई करने वाला यह युवक न तो किसी स्थायी काम में था और न ही पढ़ाई में उसका मन लगा। गांव के लोगों और दोस्तों के मुताबिक, वह दिनभर इधर-उधर घूमता रहता था और ज्यादातर समय मोबाइल फोन और सोशल मीडिया पर बिताता था।


Who is Pakistani Spy Naushad ali Studied Only Up to 6th Grade Did not Even Go Home for Eid

नौशाद अली
– फोटो : अमर उजाला


मोबाइल और सोशल मीडिया बना ‘कमजोरी’

नौशाद के दोस्तों ने बताया कि वह हर वक्त फोन चलाता रहता था। सोशल मीडिया पर उसकी खास दिलचस्पी थी और यही उसकी सबसे बड़ी कमजोरी भी मानी जा रही है। गांव के लोग कहते हैं कि वह अक्सर ऑनलाइन ही व्यस्त रहता था, जिससे किसी को उसके संपर्कों या गतिविधियों का अंदाजा नहीं हुआ।


Who is Pakistani Spy Naushad ali Studied Only Up to 6th Grade Did not Even Go Home for Eid

नौशाद अली का गांव
– फोटो : अमर उजाला


छठी के बाद छोड़ दी पढ़ाई, नहीं करता था कोई काम

नौशाद ने छठी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके साथ पढ़ने वाले दोस्तों का कहना है कि पढ़ाई में मन न लगने के कारण उसने स्कूल छोड़ दिया और फिर कोई स्थायी काम भी नहीं किया। ज्यादातर समय वह यूं ही गांव में भटकता रहता था।


Who is Pakistani Spy Naushad ali Studied Only Up to 6th Grade Did not Even Go Home for Eid

नौशाद अली की मां
– फोटो : अमर उजाला


कर्ज लेकर खोली थी पंक्चर की दुकान

नौशाद की मां के मुताबिक, अक्तूबर 2025 में वह काम की तलाश में दिल्ली गया था। वहां उसने पहले पंक्चर की दुकान पर काम किया और फिर खुद का काम शुरू करने के लिए घर से पैसे मांगे। परिवार ने 30 हजार रुपये कर्ज लेकर उसे दिए, जिसके बाद उसने अपनी छोटी दुकान शुरू की।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Women Reservation Bill:’2029 तक नारी वंदन कानून लागू करने पर विपक्ष ने खास तौर से दिया जोर’, बोले पीएम मोदी – Pm Modi Says Opposition Strongly Emphasised Need To Enforce Women Reservation Bill By 2029

‘जन नायकन’ को लीक करने वाले आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई, 6 लोग गिरफ्तार; सैकड़ों पायरेटेड लिंक्स को हटाया – Six Accused Of Leaking Vijay Film Jana Nayakan Arrested Hundreds Of Pirated Links Removed

Asha Bhosle Death:तब्बू को गले लगाकर रोईं जनाई, सचिन भी दिखे नम; आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सेलेब्स – Asha Bhosle Death News Tabu Sachin Tendulkar Ar Rehman And Many Celebrities Came To Pay Tribute To Asha Bhosle

Up:बेटी की लाश संग खाया खाना, फिर सो गया, उदयभानु ने पंडित से पूछी थी ये बात; प्रियंका की मौत पर नया खुलासा – Meerut Priyanka Biswas Death Case Udaybhanu Had Traveled From Haridwar Twice He Stayed By His Daughter Body

Noida Employee Protest:कर्मचारियों को क्या-क्या सुविधाएं देनी होंगी कंपनियों को? हर सवाल का यहां जानें जवाब – Noida Labour Rules Protest: What Facilities Companies Must Provide To Employees Explained

जलियांवाला बाग के बलिदानियों को नमन:राष्ट्रपति मूर्मु और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश सदैव ऋणी रहेगा – Jallianwala Bagh Anniversary: The Nation Salutes The Immortal Martyrs, President Murmu And Pm Pay Tributes

Leave a Comment