लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कातिल हसीना:पहले प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे बॉयफ्रेंड का करवा दिया कत्ल, शव बोरी में भरकर खाई में फेंका – Raisen Crime: In Connivance With The First Lover, The Second Boyfriend Was Murdered.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नरसिंहपुर जिले के साईखेड़ा में रहने वाली एक महिला ने फेसबुक पर बने नए प्रेमी को अपने घर बुलाकर पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को बोरी में भरकर करीब 200 किमी दूर रायसेन जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में टेडिया पुल के नीचे फेंक दिया गया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी महिला रीना किरार, उसके पूर्व प्रेमी अरुण पटेल और साथी हरनाम किरार को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार आरोपी रीना किरार को उसका पति छोड़ चुका है। उसका पहले से अरुण पटेल नामक युवक से प्रेम संबंध था और अरुण ही उसके घर का पूरा खर्च उठाता था। इसी बीच फेसबुक के जरिए रीना की दोस्ती भीलवाड़ा (राजस्थान) निवासी वीरू जाट से हो गई। धीरे-धीरे वीरू का रीना के साईखेड़ा स्थित घर आना-जाना शुरू हो गया। यह बात पूर्व प्रेमी अरुण पटेल को नागवार गुजरी। उसने रीना से आपत्ति जताई और वीरू को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा। 

ये भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग में हत्या, सड़क हादसा बताकर छिपाने की कोशिश, इंस्टाग्राम कॉल से खुला राज

 




Raisen Crime: In connivance with the first lover, the second boyfriend was murdered.

हत्या के बाद शव पुलिया से नीचे फेंक दिया था।
– फोटो : अमर उजाला


पहला वार रीना ने किया

पूछताछ में रीना ने बताया कि 29 अप्रैल को उसने वीरू जाट को राजस्थान से साईखेड़ा अपने घर मिलने के लिए बुलाया। उस वक्त घर के अंदर अरुण पटेल और उसका साथी हरनाम किरार पहले से मौजूद थे। जैसे ही वीरू घर के अंदर आया, रीना ने अरुण के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से बेसबॉल बैट से उस पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वीरू की मौके पर ही मौत हो गई। 

लगातार बदलते रहे ठिकाना

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरी में डाला और कार की डिक्की में रखकर साईखेड़ा से रायसेन जिले के बाड़ी ले आए। यहां नागिन मोड़ सिरवारा ब्रिज के पास टेडिया पुल के नीचे शव फेंक दिया ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद तीनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलते रहे। वे बाड़ी से इटारसी, फिर कल्याण-मुंबई, इंदौर और उज्जैन में छिपते रहे। 

ये भी पढ़ें-अंधे कत्ल का खुलासा, आठ दिन बाद मिला चरवाहे का कंकाल; सोने की मुरकी के लिए की थी हत्या

 


Raisen Crime: In connivance with the first lover, the second boyfriend was murdered.

रायसेन पुलिस ने अंधेकत्ल का खुलासा तीन को गिरफ्तार कर लिया।
– फोटो : अमर उजाला


तीन को किया गिरफ्तार

रायसेन एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि टेडिया पुल के नीचे अज्ञात शव मिलने के बाद जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उज्जैन से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। हत्या में प्रयुक्त बेसबॉल बैट और कार भी बरामद कर ली गई है। 

प्रेमी की योजना में प्रेमिका ने भी दिया साथ

एसपी ने बताया कि अरुण पटेल रीना का खर्च उठाता था और उसे अपना मानता था। वीरू जाट के आने-जाने से वह रंजिश रखने लगा था। इसी के चलते रीना के साथ मिलकर उसने हत्या की पूरी योजना बनाई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने और साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक्सप्लेनर:कोई खरीद रहा जमीन, किसी ने भेजा यान, अब ट्रंप बोले- मेरा है चांद; किसके दावे में दम, क्या है नियम? – Explainer, Buying Moon Land, Sending Missions, Now Trump Says ‘moon Is Mine’: Who Has A Valid Claim?

‘अमेरिका में करना होगा उत्पादन’:ट्रंप की कनाडा की विमान कंपनी को चेतावनी; ओटावा पर क्यों भड़का ईरान? – Must Manufacture In Us: Trump Warns Canadian Aircraft Maker; Why Is Iran Angry With Ottawa?

सीरिया में छिपा था तबाही का सामान:73 टन परमाणु सामग्री मिली, आईएईए की खुफिया रिपोर्ट में हुए और क्या खुलासे? – Iaea-chief-rafael-grossi-says-intelligence-report-syria-reactor-configured-nuclear-weapons-material-assad-era

पीजी हादसा:तीन आरोपी गिरफ्तार, हरिराम और पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, बेटे को दो दिन की पुलिस कस्टडी – Police Arrested Three Accused In Delhi Pg Accident Sent Hariram And Wife To Judicial Custody For 14 Days

गिल की कप्तानी पर क्या बोले नेहरा?:गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच ने पांड्या-शुभमन के बीच की तुलना, क्या कहा – Gujarat Titans Team Head Coach Ashish Nehra On Shubman Gill Captaincy Know All Details

मेरठ:विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया, परिजनों ने किया हंगामा, पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल – Meerut: Allegations Raised That A Married Woman Was Burned Alive; Family Members Created A Commotion

Leave a Comment