
Buying Tips: गर्मियों के मौसम की सबसे खास बात है बाजार में दिखने वाले मीठे-मीठे आम. आप जिधर भी देखें, उधर आमों से भरे ठेले नजर आते हैं. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें गर्मियों का इंतजार सिर्फ इसलिए रहता है क्योंकि इस सीजन में आम खाने का मौका मिलता है, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप केमिकल से पके और नैचुरली पके आम के बीच फर्क बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. तो आइए जानते हैं कि आप किस तरह इनके बीच अंतर पहचान सकते हैं और अपने लिए सही और सुरक्षित ऑप्शन चुन सकते हैं.
केमिकल से पके आम क्यों होते हैं हानिकारक?
कई फल वाले कच्चे आम को जल्दी से पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड जैसे केमिकल का इस्तेमाल करते हैं. इस केमिकल के इस्तेमाल से आम बाहर से तो पके हुए और खूबसूरत दिखने लगते हैं, लेकिन अंदर से वे पूरी तरह से नहीं पक पाते हैं. जब आप इस तरह के आम को खरीदकर खाते हैं, तो आपको पेट दर्द, उलटी, जलन या फिर कई और तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती है.
रंग देखकर करें आम की पहचान
जब आप नैचुरली पेड़ पर पकते हैं, तो उनका रंग हल्का पीला या फिर गोल्डन होता है. कई बार इसमें जगह-जगह पर दाग और धब्बे भी देखने को मिल जाते हैं. वहीं, केमिकल से पके आमों को जब आप देखते हैं, तो वे काफी ज्यादा पीले और शाइनी लगते हैं देखने में. अगर आपको आम का रंग एक बराबर लग रहा है या फिर ज्यादा ही चमकदार लग रहा है, तो आपको इसे खरीदने से बचना चाहिए.

खुशबू से पहचानें असली आम
जब आम नैचुरली पकता है, तो उसमें से एक मीठी और अच्छी खुशबू आती है. खासकर जब आप उसके डंठल के पास नाक लगाते हैं, तो आपको इस खुशबू का एहसास हो सकता है. वहीं, अगर आम किसी तरह के केमिकल से पकाया गया है, तो इससे किसी खास खुशबू का एहसास आपको नहीं होगा. अगर आपको आम से केमिकल की खुशबू का एहसास हो, तो इसे खरीदते समय सावधान हो जाएं.
यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे दाल बनाते समय ये बड़ी गलतियां? स्वाद और खुशबू चाहिए तो आज ही सुधार लें
दबाकर चेक करना भी फायदेमंद
जब आम नैचुरली पके हुए होते हैं, तो उन्हें दबाने से आपको एक सॉफ्टनेस का एहसास होता है. वहीं, केमिकल से पका आम बाहर से काफी ज्यादा टाइट हो सकता है या फिर कई बार काफी ज्यादा सॉफ्ट भी हो सकता है. अगर आम को दबाने से वह अजीब सा लग रहा है, तो आपको गलती से भी उसे खरीदना नहीं है. हो सकता है यह आम केमिकल का इस्तेमाल करके पकाया गया हो.
पानी में डालकर करें टेस्ट
अगर आप एक सही और नैचुरली पका हुआ आम खरीदना चाहते हैं, तो उसे पानी में डालकर टेस्ट करना भी अच्छा ऑप्शन साबित होता है. नैचुरली पके हुए आम को जब आप पानी में डालते हैं तो वह अक्सर पानी में डूब जाता है, जबकि केमिकल से पका हुआ आम पानी में तैरने लग जाता है. यह तरीका हर बार काम नहीं करता है, लेकिन आपको एक आईडिया जरूर लग जाता है.
दाग-धब्बों पर भी दें ध्यान
जब आम नैचुरली पकते हैं तो उनमें हल्के दाग और धब्बों का होना आम बात होती है. लेकिन, अगर ये दाग काफी ज्यादा काले दिखे या फिर जरूरत से ज्यादा बड़े, तो हो सकता है कि फल वाले ने इसे केमिकल से पकाया है.
यह भी पढ़ें: मुंह में जाते ही घुल जाएंगे दही के ये कबाब, रेस्टोरेंट वाला स्वाद अब आपके किचन में
The post कहीं केमिकल से पका हुआ आम तो नहीं खा रहे हैं आप? खरीदने से पहले जरूर जान लें ये 5 ट्रिक्स appeared first on Prabhat Khabar.

