लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ओरेगैनो सीजनिंग को लंबे समय तक फ्रेश रखने के आसान टिप्स

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

How To Keep Oregano Seasoning Fresh: पिज्जा, पास्ता, सैंडविच या सलाद – ओरेगैनो सीजनिंग खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. लेकिन अक्सर कुछ समय बाद ओरेगैनो की खुशबू कम हो जाती है और उसका टेस्ट भी फीका लगने लगता है.  ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम इसे सही तरीके से स्टोर नहीं करते. अगर आप चाहते हैं कि ओरेगैनो लंबे समय तक फ्रेश, खुशबूदार और स्वादिष्ट बना रहे, तो ये आसान टिप्स आपके बहुत काम आएंगे.

ओरेगैनो सीजनिंग को लंबे समय तक ताजा कैसे रखें? (How To Keep Oregano Seasoning Fresh)

How To Keep Oregano Seasoning Fresh
ओरेगैनो सीजनिंग को ताजा कैसे रखें

ओरेगैनो सीजनिंग को फ्रेश रखने के टिप्स

1. एयरटाइट कंटेनर में रखें

ओरेगैनो को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें. हवा लगने से इसकी खुशबू जल्दी खत्म हो जाती है.

2. धूप और गर्मी से दूर रखें

ओरेगैनो को गैस स्टोव, धूप या गर्म जगह के पास न रखें. ठंडी और सूखी जगह पर रखने से यह ज्यादा समय तक फ्रेश रहता है.

3. सूखा चम्मच ही इस्तेमाल करें

ओरेगैनो निकालते समय गीला चम्मच बिल्कुल इस्तेमाल न करें. नमी जाने से सीजनिंग खराब हो सकती है.

4. फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं

अगर आपने ज्यादा मात्रा में ओरेगैनो खरीदा है, तो इसे फ्रिज में एयरटाइट डिब्बे में रख सकते हैं. इससे इसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है.

5. छोटे पैक में स्टोर करें

बड़े पैकेट को बार-बार खोलने से खुशबू उड़ जाती है. इसलिए ओरेगैनो को छोटे-छोटे कंटेनर में बांटकर रखें.

6. 6 महीने के अंदर इस्तेमाल करें

ओरेगैनो बहुत लंबे समय तक रखने से उसका फ्लेवर कम हो जाता है, इसलिए कोशिश करें कि 6 महीने के अंदर इस्तेमाल कर लें.
अगर ओरेगैनो की खुशबू कम लग रही हो, तो उसे हाथ से हल्का मसलकर डालें – खुशबू फिर से तेज हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का चिन्ह क्यों जरूरी है? जानें वास्तु एक्सपर्ट की राय

यह भी पढ़ें: वास्तु एक्सपर्ट डॉ. जय मदान से जानें शंख रखने के खास नियम और उपाय

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment