लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ईरान में अब ऑपरेशन इकोनॉमिक फ्यूरी:तेहरान के खिलाफ अमेरिका की आर्थिक दबाव की रणनीति, प्रतिबंधों की भी तैयारी – Operation Economic Fury In Iran Us Strategy Of Economic Pressure Against Tehran Sanctions Also In Preparation

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया में तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक महीने से ज्यादा चले भीषण सैन्य टकराव के बाद भले ही अमेरिका और ईरान के बीच संघर्षविराम हुआ हो, लेकिन जंग अब नए मोर्चे पर पहुंच गई है। गोलियों और मिसाइलों की जगह अब आर्थिक हथियारों का इस्तेमाल तेज हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान की कमर तोड़ने के लिए कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की नई रणनीति तैयार कर ली है। ईरान के तेल कारोबार से लेकर वैश्विक बैंकिंग नेटवर्क तक, हर रास्ता बंद करने की कोशिश की जा रही है, जिससे ईरान पर चौतरफा दबाव बनाया जा सके।

बढ़ते इस तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप की प्रशासन ने अपना रुख साफ किया है कि वह ईरान पर और सख्त प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। इसमें उन देशों और बैंकों पर भी कार्रवाई शामिल हो सकती है, जो ईरान के तेल कारोबार से जुड़े हैं। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि यह कदम ऑपरेशन इकोनॉमिक फ्यूरी के तहत उठाया जा रहा है। उनका कहना है कि पिछले एक साल से ईरान पर मैक्सिमम प्रेशर यानी अधिकतम दबाव बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- West Asia War: होर्मुज की नाकेबंदी पर ईरान की US को धमकी, कहा- पहली मिसाइल से ही अमेरिकी जहाजों को डुबो देंगे

समझिए क्या है नई रणनीति?

इस बात को ऐसे समझिए कि अमेरिका अब उन देशों से भी सख्त कदम उठाने को कह रहा है, जिनके पास ईरान से जुड़े पैसे हैं। खासकर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर और ईरानी नेतृत्व से जुड़े फंड को फ्रीज करने की मांग की जा रही है। ऐसे में अमेरिका ने साफ चेतावनी दी है कि अगर कोई देश ईरानी तेल खरीदता है या उसके पैसे अपने बैंकों में रखता है, तो उस पर सेकेंडरी सैंक्शन यानी अप्रत्यक्ष प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- West Asia: ‘हथियार नहीं इंसाफ और करुणा से ही आएगी शांति’, ट्रंप की बयानबाजी के बीच पोप लियो की अपील

चीन के बैंकों को चेतावनी भी दी

इसके इतर अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने बताया कि चीन के कुछ बैंकों को पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है। अगर उनके जरिए ईरान के पैसे का लेन-देन पाया गया, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। अमेरिका ने यह भी कहा है कि वह ईरान के तेल से जुड़ी सामान्य छूट (लाइसेंस) को आगे नहीं बढ़ाएगा। इसका मतलब है कि ईरान के लिए तेल बेचकर कमाई करना और मुश्किल हो जाएगा।

क्षेत्रीय हालात का असर

गौतरलब है कि अमेरिका का कहना है कि हाल ही में ईरान की कुछ गतिविधियों, खासकर पड़ोसी खाड़ी देशों के साथ तनाव, की वजह से अब कई देश भी सतर्क हो गए हैं और पैसे के लेन-देन पर ज्यादा नजर रख रहे हैं।व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ये कदम अमेरिका के लंबे समय के सुरक्षा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उठाए जा रहे हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 2 Films Collection Falls A Bit After Strong Start – Entertainment News: Amar Ujala

कीव पर तीन दिन के लिए रोके रूसी हमले:रूस-यूक्रेन युद्ध में नई पहल की क्या वजह, पुतिन ने क्यों दिया ये आदेश? – Vladimir-putin-orders-russia-to-halt-kyiv-strikes-us-envoys-visit-steve-witkoff-jared-kushner

एक्सप्लेनर:अमेरिका में रखा अपना सोना क्यों निकाल रहे यूरोपीय देश, ये कैसे संकट की आहट; भारत का क्या हाल? – Explainer Why European Countries Repatriating Gold From Us Federal Reserve India Status America

महाराष्ट्र में परीक्षा से परिणाम तक बदलेगी व्यवस्था:सरकार ने बनाई समिति; किसके हाथ कमान क्या-क्या होगा काम? – Maharashtra Govt Recruitment Exam System Review Committee

बारिश के बाद जाम का झाम:दिल्ली से गुरुग्राम तक जलमग्न हुई सड़कें, रेंगते दिखे वाहन; सीएम रेखा ने लिया जायजा – Waterlogging Causes Traffic Jams In Delhi-ncr And Cm Rekha Conducts Surprise Inspection

दलीप ट्रॉफी:साउथ जोन को झटका, ये अनुभवी बल्लेबाज खिताबी मैच से रहेगा बाहर; वैभव-ईशान को लेकर क्या है अपडेट? – No Kl Rahul, But Vaibhav Sooryavanshi, Ishan Kishan, Tilak Varma To Play Duleep Trophy Final

Leave a Comment