लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इंडोनेशिया में तगड़े भूकंप के बाद सुनामी, कई घर और इमारतें जमींदोज, 1 महिला की मौत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भूकंप के झटकों से इंडोनेशिया की धरती फिर कांप उठी. देश के पूर्वी हिस्से में टेर्नेंट शहर के पास गुरुवार (2 अप्रैल) तड़के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके महसूस करते हुए दहशत में आए स्थानीय लोग अपने घरों और दफ्तरों से निकल आए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण(USGS) ने सुबह आए इस भूकंप की तीव्रता 7.4 तीव्रता मापी. भूकंप के बाद प्रशासन ने सुनामी का अलर्ट जारी किया है.

खतरनाक सुनामी का अलर्ट

APTN की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह इंडोनेशियाई जलक्षेत्र में आए भूकंप से सुनामी लहरें उठीं, जिनमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई. कई घर और इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबक 7.4 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र मोलुक्का सागर में 35 किलोमीटर (22 मील) की गहराई पर था. अमेरिकी मॉनिटरिंग सेंटर ने भूकंप केंद्र से 1 हजार किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की है.

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया, उत्तरी सुलावेसी के मिनाहासा जिले में एक 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई और एक अन्य निवासी घायल हो गया. आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता ने लोगों से अपील की है कि जब तक अधिकारी आधिकारिक तौर पर स्थिति सामान्य घोषित न कर दें, तब तक वे समुद्र तटों या तटीय क्षेत्रों में वापस न लौटें. मुख्य भूकंप के बाद कम से कम दो झटके महसूस किए गए, दोनों समुद्र तट से दूर थे.

इंडोनेशिया 28 करोड़ से अधिक लोगों का एक विशाल द्वीपसमूह है. यह प्रमुख भूकंपीय फॉल्ट पर स्थित है. यह अक्सर भूकंपों और ज्वालामुखी विस्फोटों से प्रभावित होता रहता है. 2022 में पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में आए 5.6 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 602 लोग मारे गए थे, जो 2018 में सुलावेसी में आए भूकंप और सुनामी के बाद इंडोनेशिया में सबसे घातक घटना थी, जिसमें 4,300 से अधिक लोग मारे गए थे. 2004 में, हिंद महासागर में आए एक शक्तिशाली भूकंप के चलते सुनामी आई, जिसमें एक दर्जन देशों में 230,000 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें से अधिकांश इंडोनेशिया के आचे प्रांत के थे.

 

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता फेल, क्या मिडिल ईस्ट में फिर भड़केगी जंग? होर्मुज स्ट्रेट बना हॉट टॉपिक

ईरान से बातचीत फेल होने पर तिमतिमाए ट्रंप, कहा- ईरान को फिर से स्टोन एज में भेज देंगे

अमेरिका के सिएटल में स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा स्थापित, शहर में भारतीय नायक की होगी पहली मूर्ति

पाकिस्तान में फेल हुई ईरान और अमेरिका की बातचीत तो आया नेतन्याहू का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

पाकिस्तान में अराघची-विटकॉफ के बीच नोकझोंक, मीटिंग में हाथापाई की नौबत, तुर्किए मीडिया की रिपोर्ट में दावा

इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका! ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरने दिए 2 तेल टैंकर

Leave a Comment