लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आज लखनऊ और दिल्ली के बीच मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें भिड़ेंगी. दोनों ही टीमों के लिए यह आईपीएल 2026 का पहला मैच है. लखनऊ की कमान ऋषभ पंत के हाथ में है. वहीं अक्षर पटेल दिल्ली के कप्तान हैं. दोनों ही टीमें जीत के साथ सीजन का आगाज करना चाहेंगी. दोनों ही टीमों में खूंखार खिलाड़ियों की भरमार है. ऐसे में आज भी एक रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है. 

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें 

आज के मैच में ऋषभ पंत, मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, केएल राहुल, अक्षर पटेल, ट्रस्टन स्टब्स, डेविड मिलर और नितीश राणा जैसे बल्लेबाजों पर सभी की नजरें रहेंगी. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, दिगवेश सिंह राठी, आकिब नबी डार, कुलदीप यादव, टी नटराजन और लुंदी नगिदी पर सभी की नजरें रहेंगी. 

लखनऊ इकाना की पिच रिपोर्ट 

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पहले लो स्कोरिंग मैच होते थे, लेकिन पिछले साल यहां नई पिच तैयार की गई थी. अब यहां रन बनाना आसान हो गया है. शुरुआत में नई गेंद यहां बल्ले पर अच्छी आती है. हालांकि, गेंद पुरानी होने के बाद तेजी से रन बनाना मुश्किल हो जाता है. ओस का भी इम्पैक्ट रहने वाला है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है. 

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी है. मुकाबला 55-45 का है. हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम की जीत के चांस ज्यादा हैं. 

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, एनरिक नॉर्टजे और मोहम्मद शमी 

इम्पैक्ट प्लेयर- मोहसिन खान/प्रिंस यादव

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, नितीश राणा, ट्रस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपरज निगम, लुंगी नगिडी, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव

इम्पैक्ट प्लेयर- टी नटराजन

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment