लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति का नया बयान:ट्रंप बोले- मुझे भारत से प्यार, पीएम मोदी मेरे करीबी मित्र, मुझे वह बहुत पसंद – ‘i Love Pm Modi’: Trump Dials Us Envoy Sergio Gor During 250th Independence Day Event In Delhi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर को अचानक फोन किया। तब गोर अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में थे। इस दौरान ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की।  

ट्रंप ने कहा, मुझे भारत से प्यार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे करीबी दोस्त हैं। यह अप्रत्याशित बातचीत एक बड़े कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसमें कई राजनयिक, वरिष्ठ अधिकारी, कारोबारी नेता और भारतीय व अमेरिकी समुदाय के लोग शामिल थे। यह समारोह अमेरिकी दूतावास में आयोजित किया गया था। 

 

इस समारोह में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल हुए। रुबियो ने भी भारत और अमेरिका के बढ़ते संबंधों का जोरदार समर्थन किया। अपने संबोधन में रुबियो ने कहा, भारत उन देशों में से एक है, जिनके साथ हमारी बहुत अहम रणनीतिक साझेदारी है। हमारे कई साझा मूल्य और समान हित हैं। 

ये भी पढ़ें: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने डोभाल से की मुलाकात, सुरक्षा और सहयोग के मुद्दे पर चर्चा

रुबियो ने आगे कहा कि अमेरिका, भारत को अपनी व्यापक हिंद-प्रशांत रणनीति का अहम हिस्सा मानता है और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए वाशिंगटन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इससे पहले भी रुबियो ने भारत-अमेरिका साझेदारी को अमेरिका की हिंद-प्रशांत रणनीति की ‘बुनियाद’ बताया था। उन्होंने आने वाले महीनों में दोनों देशों के बीच कई बड़े एलानों के संकेत भी दिए।

रुबियो ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा, रक्षा सहयोग, रणनीतिक तकनीक और क्वाड ढांचे को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिर्जापुर द मूवी:सीरीज से कितनी अलग है फिल्म? किरदारों में हुआ बदलाव; इन नए कलाकार की भी हुई एंट्री – Mirzapur The Movie These Characters Have Changed And A New Cast Has Also Been Added

ब्रिक्स से पहले दिल्ली पानी-पानी:आईजीआई के आसपास डूबे रास्ते, अंडरपास में फंसी बस; एजेंसियों में तालमेल नदारद – Flooding Igi Airport After Heavy Rain Reveals Coordination Gaps Ahead Of Brics Summit

पटना:कृष्ण बनकर सजा था पांच साल का आर्यन, माला का मोती गले में फंसा और चली गई जान – Child Dies After Swallowing Pearl Necklace On Krishna Janmashtami Rohtas Bihar News

पन्ना में बाढ़ से बिगड़े हालात:पुल से चार फीट ऊपर बह रही नदी; थाना-अस्पताल में चलानी पड़ी नाव – Flood Fury In Panna’s Amanganj: Midhasan River Overflows, Police Station & Hospital Submerged

गांजा पीकर विमान उड़ाने पर गिरी गाज:एअर इंडिया ने पायलट को नौकरी से निकाला; क्या है पूरा मामला? – Air India Phuket Delhi Pilot Drug Test Termination

यूक्रेन में रूस का बड़ा ड्रोन अटैक:सुरक्षा मुख्यालय को बनाया निशाना; जेलेंस्की ने दिया जवाबी कार्रवाई का आदेश – Russia Major Drone Attack On Ukraine Security Headquarters Zelenskyy Orders Retaliatory Action

Leave a Comment