लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमेरिका ने फिलिपींस को भी दी रूस से तेल खरीदने की छूट! इतने क्यों मेहरबान हुए डोनाल्ड ट्रंप?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका ने ऊर्जा संकट से जूझ रहे फिलीपींस को बड़ी राहत दी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन ने फिलीपींस के अगले एक महीने तक रूस से कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने के अनुरोध को मंजूरी दे दी है. फिलीपींस के ऊर्जा विभाग ने सोमवार (27 अप्रैल, 2026) को इस बात की आधिकारिक रूप से घोषणा की है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलीपींस के ऊर्जा विभाग के अंडर सेक्रेटरी एलेस्सांद्रो सेल्स ने कहा कि अमेरिका की ओर से दी गई यह राहत अगले एक महीने यानी 17 अप्रैल, 2026 से 16 मई, 2026 तक लागू रहेगी. यह फैसला ऐसे वक्त पर लिया गया है जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव से वैश्विक स्तर पर तेल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है.

फिलीपींस के पास 54 दिनों का ऊर्जा रिजर्व बाकी

रिपोर्ट के मुताबिक, देश के ऊर्जा सचिव शैरण एस. गरीन ने कहा कि फिलीपींस के पास इस वक्त 54 दिनों का ऊर्जा रिजर्व है, लेकिन वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए अतिरिक्त विकल्प जरूरी थे. उन्होंने कहा कि देश में नए कोयला प्रोजेक्ट पर लगाया गया बैन जारी रहेगा, भले ही विभिन्न बिजनेस ग्रुप्स ने मिडिल ईस्ट से जुड़े एनर्जी सिक्योरिटी रिस्क के कारण इस बैन का हटाने की मांग की.

यह भी पढ़ेंः ‘मैं ऐसे इंसान के गुनाहों से अपने हाथ रंगने…’, व्हाइट हाउस गोलीबारी कांड के आरोपी ने बताया क्या था मकसद?

ट्रंप ने फिलीपींस को पहले भी दी थी छूट

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने मार्च महीने में भी फिलीपींस को रूस से कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की अनुमति दी थी, जिसकी मोहलत इसी महीने की 11 तारीख यानी 11 अप्रैल, 2026 को खत्म हो चुकी है. हालांकि, अमेरिका का फिलीपींस के अनुरोध को एक बार फिर से मंजूरी देना इसके लिए बड़ी राहत की बात है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों को कंट्रोल में रखने के लिए रूस से कच्चा तेल खरीदने की छूट का बढ़ाया था. ट्रंप के इस कदम का फायदा विश्व के कई देशों के साथ-साथ भारत को भी हुआ. इसके अलावा, ट्रंप की छूट से फिलीपींस को काफी ज्यादा राहत मिली.

यह भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की सबसे बड़ी रिफाइनरी पर लगाया बैन तो भड़का ड्रैगन, बोला- हम अपने हितों की… 

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment