लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अब बड़े पर्दे पर दिखेगा हरीश:13 साल के अंतहीन संघर्ष की कहानी पर बनेगी फिल्म; मुंबई के लेखक ने वकील से की बात – Film To Be Made Based On Story Of Harish Rana Struggle

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


गाजियाबाद के राजनगर स्थित राज एम्पायर सोसायटी निवासी हरीश राणा की आखिरकार दिल्ली के एम्स में मंगलवार को मृत्यु हो गई। इस खबर के बाद हर कोई दुखी है। वहीं हरीश के 13 वर्षों की मौन पीड़ा को बड़े पर्दे तक पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुंबई के एक लेखक-निर्माता ने हरीश के संघर्ष पर बायोपिक बनाने की इच्छा जताई है। 




Trending Videos

film to be made based on story of Harish Rana struggle

बेटे हरीश के साथ माता-पिता
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


यह कहानी केवल एक बीमारी या कानूनी लड़ाई नहीं

इस विषय को फिल्म के रूप में प्रस्तुत करने के लिए उनके अधिवक्ता मनीष जैन से संपर्क किया है। हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिवक्ता ने निर्माता से कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा है। अधिवक्ता ने बताया कि यह कहानी केवल एक बीमारी या कानूनी लड़ाई नहीं, बल्कि एक पिता के साहस, परिवार के धैर्य और न्यायपालिका की संवेदनशीलता की मिसाल है। 


film to be made based on story of Harish Rana struggle

हरीश राणा की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


हरीश का अंग होगा दान

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हरीश को दिल्ली स्थित एम्स के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां वह असहनीय पीड़ा से 10 दिनों के बाद मुक्त हो गए। अब उनके अंगों को दान कर दिया जाएगा। हरीश के पिता अशोक राणा की ओर से लिया गया अंगदान का निर्णय समाज के लिए प्रेरणा बनकर उभरा है। 13 वर्षों तक बेटे को इस स्थिति में देखना परिवार के लिए बेहद कठिन रहा। 


film to be made based on story of Harish Rana struggle

हरीश राणा की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


यह है मामला

जुलाई 2010 में हरीश ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में सिविल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था। वर्ष 2013 में वह अंतिम वर्ष के छात्र थे। इसी दौरान अगस्त 2013 में रक्षाबंधन वाले दिन बहन से मोबाइल फोन पर बात करते हुए पीजी की चौथी मंजिल से गिर गए थे। गंभीर रूप से घायल हरीश को तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। बाद में दिसंबर 2013 में उसे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह क्वाड्रिप्लेजिया से ग्रसित है।

इस स्थिति में उसके हाथ-पैर पूरी तरह निष्क्रिय हो गए और वह जीवन भर बिस्तर पर रहने को मजबूर हो गए। हरीश के असहनीय दर्द और शारीरिक अक्षमता के कारण माता-पिता ने दिल्ली हाईकोर्ट में इच्छामृत्यु की अपील की, जिसे 8 जुलाई 2025 को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद परिवार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। करीब आठ महीने बाद 11 मार्च 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने हरीश को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की अनुमति दे दी।


film to be made based on story of Harish Rana struggle

हरीश राणा और उसके पिता
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


कब क्या हुआ

जुलाई 2010 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में सिविल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया।

21 अगस्त 2013 की रात बहन से बात करते हुए पीजी की चौथी मंजिल से गिरकर घायल।

अगस्त 2013 में पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के लिए भर्ती।

दिसंबर 2013 में दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में कराया गया भर्ती।

वर्ष 2013 डॉक्टरों ने बताया हरीश क्वाडिप्लेजिया से ग्रसित।

वर्ष 2020 में दिल्ली से राजनगर एक्सटेंशन के राज एंपायर में परिवार हुआ शिफ्ट।

वर्ष 2021 में पिता अशोक राणा को दिल्ली में स्थित तीन मंजिला मकान बेचना पड़ा।

8 जुलाई 2025 हाईकोर्ट दिल्ली से इच्छा मृत्यु की अर्जी खारिज।

11 मार्च 2026 को इच्छामृत्यु को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी।

14 मार्च को हरीश राणा को गाजियाबाद से दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया।

24 मार्च को एम्स में हरीश राणा ने ली आखिरी सांस।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Muzaffarnagar:छपार में फ्लाईओवर से गिरी कार, तीन युवकों की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल – Car Falls From Flyover In Chhapar Muzaffarnagar Three Youths Died

पश्चिम एशिया संकट:पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर की बात, कहा- हम मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं – Putin Pezeshkian Phone Call Iran Russia Relations West Asia Conflict Peace Global Diplomacy Kremlin Statement

Asha Bhosle:’ऐसा लगता है समय ही थम गया,’ आशा भोसले के निधन पर सचिन का भावुक पोस्ट; कोहली ने भी दी श्रद्धांजलि – Indian Cricketers Sachin Tendulkar And Virat Kohli Paid Tribute To Legendary Singer Asha Bhosle

Bihar News :जन सुराज को बड़ा झटका, कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, सदाकत आश्रम में भव्य मिलन समारोह – Prashant Kishor Jan Suraj Party Leaders Joined Congress Party Sadakat Ashram Patna Bihar News

जयशंकर का यूएई दौरा क्यों अहम?:भारतीय समुदाय के लोगों को दिया पीएम मोदी का संदेश, राष्ट्रपति से भी की मुलाकात – Jaishankar Uae Visit Delivered Pm Modi Message To Indian Community Met With Crown Prince President

Lsg Vs Gt Live Score:लखनऊ सुपर जाएंट्स को लगा छठा झटका, समद आउट; अशोक को मिला विकेट – Lsg Vs Gt Ipl Live Score: Lucknow Super Giants Vs Gujarat Titans Today Match Scorecard Updates

Leave a Comment